डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से देश में हाहाकार मचा हुआ है। शुक्रवार को देश के विभिन्न शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी थीं। दिल्ली में डीजल की कीमतों में 4 पैसे और पेट्रोल में 4 पैसे की तेजी देखी गई, जिसके चलते डीजल और पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। पेट्रोल की कीमतें देश में 55 महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी हैं, जबकि डीजल की कीमतें कई राज्यों में 65 रुपए के पार पहुंच गई हैं। आइए देखें देश के 10 बड़े शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतें।
नई दिल्ली
बात सबसे पहले करेंगे राजधानी नई दिल्ली की। यूपी और हरियाणा सीमा से सटे लोग हमेशा दिल्ली में पेट्रोल या डीजल लेते हैं जिसके पीछे एक बड़ा कारण है कि दिल्ली में यूपी और हरियाणा के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम कम हैं। अभी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74.08 पैसे हैं जबकि डीजल का दाम 65.31 पैसे है। आगे देखें यूपी में डीजल और पेट्रोल के दाम
उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी के बाद से लोगों को की परेशानी और भी बढ़ गई है। तेल की दरों में तेजी के बाद यूपी में पेट्रोल का दाम 75.40 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 65.43 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें उत्तराखंड में डीजल और पेट्रोल के दाम
उत्तराखंड
उत्तराखंड में पेट्रोल का दाम 75.90 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 65.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आगे देखे बिहार में डीजल और पेट्रोल के दाम
बिहार
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद पटना में पेट्रोल का दाम 79.59 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 69.94 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम
मध्यप्रदेश
यूपी और बिहार के मुकाबले मध्यप्रदेश में तेल के दाम ज्यादा हैं। पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद मध्यप्रदेश में पेट्रोल का दाम 79.62 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 68.72 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें राजस्थान में डीजल और पेट्रोल के दाम
राजस्थान
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद राजस्थान में पेट्रोल का दाम 76.76 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 69.60 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मुंबई में डीजल और पेट्रोल के दाम
मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट के तमाम साधन हैं। मुंबई मे दिल्ली के मुकाबले डीजल और पेट्रोल के दामों में 5-6 रुपए का फर्क है। हाल ही में डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई तेजी के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 81.93 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 69.54 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें कोलकाता में डीजल और पेट्रोल के दाम
कोलकाता
कोलकाता में दिल्ली के डीजल और पेट्रोल के दाम दिल्ली के मुकाबले थोड़े ज्यादा है पर मुंबई के मुकाबले ये दाम कम हैं। कोलकाता में दरों में तेजी के बाद पेट्रोल का दाम 76.78 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल के दाम 68.01 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के दाम
चेन्नई
चेन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम कोलकाता की दरों के आस-पास हैं। दरों में तेजी के बाद चेन्नई में पेट्रोल का दाम 76.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 68.90 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गोवा में डीजल और पेट्रोल के दाम
गोवा
देश के अन्य राज्यों के मुकाबले गोवा में सबसे सस्ती दरों पर डीजल और पेट्रोल मिलता है। यदि चार महानगरों से गोवा की तुलना करें तो गोवा में और बाकी के शहरों में डीजल और पेट्रोल के दामों में 6-12 रुपए का फर्क मिलेगा। दरों में तेजी के बाद से गोवा में पेट्रोल का दाम 68.24 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 66.43 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दाम
गुजरात
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद गुजरात में पेट्रोल का दाम 73.40 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 70.14 रुपए प्रति लीटर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications