कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को शेयर बाजार में थोड़ा रौनक नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही आज हरे निशान के साथ ओपनिंग किए हैं। हालांकि, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसक्स 12 अंकों की बढ़त के साथ 34,318 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी सपाट होकर 10,529 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर आज खरीदारी का महौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.3 प्रतिशत चढ़ा है।
तो वहीं मेटल, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में खरीदारी का माहौल है। फिलहाल आईटी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो यहां पर 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,295 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।
आज के टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो पावर ग्रिड कॉर्प, आइडिया सेलुलर, हिंडाल्को, एम एण्ड एम और टाटा स्टील बढ़त के साथ 3.3-0.9 प्रतिशत पर कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज इंफोसिस, भारती इंफ्राटेल, जी इंटरटेन, एक्किस बैंक और विप्रो 1.2-0.6 प्रतिशत तक गिरकर कारोबार कर रहे हैं।
कमोडिटीज की बात करें तो सोने और चांदी में भी बढ़त नजर आ रही है। वहीं करेंसी की कीमतों में जहां सुस्ती नजर आ रही है वहीं बॉन्ड में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है।
एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां पर आज कुछ ज्यादा नहीं पर थोड़ा खरीदारी का माहौल है। ओपनिंग के समय यहां पर सुस्ती नजर आ रही थी, लेकिन अब निक्केई, स्ट्रेट्स टाइम्स और हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
