यहां पर आपको भारत के उस शहर के बारे में बताएंगे जहां पर सबसे ज्यादा वेतनमान है, यानि कि जहां पर सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है।
अगर आप अच्छी नौकरी के साथ अच्छी वेतन भी पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। हाल ही में रैंडस्टैंड इंडिया के शोध एवं विश्लेषण विभाग- रैंडस्टैंड इनसाइट्स ने एक रिर्पोट जारी की है जिसके अनुसार भारत के तीन शहर कर्मचारियों को वेतन देने में आगे हैं। ये शहर कौन-कौन से हैं आगे आपको हम बताएंगे।
बैंगलोर में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी
रैंडस्टैंड इनसाइट्स की रिर्पोट के अनुसार बैंगलोर में औसत सैलरी पैकेज 10.8 लाख रूपए सालाना है। इस तरह से सबसे ज्यादा सैलरी देने के मामले में बैंगलोर सबसे आगे है। तो वहीं सबसे ज्यादा सैलरी देने के मामले में दूसरे नंबर पर पुणे का नाम शामिल है। तीसरे नंबर पर दिल्ली और मुंबई का नंबर है।
दिल्ली और मुंबई तीसरे नंबर पर
दिल्ली और मुंबई दोनों शहरों में औसत सैलरी पैकेज क्रमश: 9.9 लाख और 9.2 लाख सालाना है। चौथे नंबर पर चेन्नई 8 लाख के साथ, हैदराबाद 7.9 लाख और कोलकाता 7.2 लाख शामिल है। आपको बता दें के रैंडस्टैंड इनसाइट्स ने सैलरी ट्रेंड का अध्ययन करने के लिए 2018 में 15 अलग-अलग तरह के कार्यों और 1 लाख से भी ज्यादा नौकारियों का विश्लेषण किया है।
दवा और स्वास्थ्य कंपनियों सबसे ज्यादा सैलरी
रिर्पोट के अनुसार दवा एवं स्वास्थ्य कंपनियों में सबसे बेहतर सैलरी पैकेज मिलता है। सभी स्तरों पर औसतन 9.6 लाख रुपए का सैलरी पैकेज मिलता है। दूसरे नंबर पर प्रोफेशनल सर्विसेस हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जीएसटी के लागू होने के बाद से इन प्रोफेशन्लस की डिमांड बढ़ी है। इसका सीधा फायदा इनके वेतन बढ़ने के तौर पर देखने को मिला है। इस क्षेत्र में औसतन सालाना सैलरी पैकेज 9.4 लाख रुपए का है।
तीसरे नंबर पर एफएमसीजी कंपनियां
तीसरे नंबर पर एफएमसीजी यानी रोजमर्रा उपभोग से जुड़ी वस्तुएं बेचने वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र में औसत वेतन 9.2 लाख रुपए सालाना का है। चौथे नंबर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र 9.1 लाख के साथ है एवं पांचवे नंबर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, रियल एस्टेट एवं निर्माण क्षेत्र 9 लाख के साथ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications