सोमवार को देश के शेयर बाजार में एक बार फिर तेजी देखी गई है। शेयर बाजार में सोमवार को 113 अकों का उछाल दर्ज किया गया है। 113 अंक उछाल के साथ ही शेयर बाजार 34,305.43 पर पहुंच कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 47.75 अंकों की तेजी के साथ 10,528.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। कोटक बैंक 1.88 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 1.84 प्रतिशत, बजाज-ऑटो 1.81 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.66 प्रतिशत और एचडीएफसी 1.64 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा मोटर्स 4.96 प्रतिशत, इंफोसिस 3.10 प्रतिशत, विप्रो 1.16 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.76 प्रतिशत और ओएनजीसी 0.55 प्रतिशत।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 56.55 अंकों की तेजी के साथ 16,734.31 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 100.26 अंकों की तेजी के साथ 18,082.25 पर बंद हुए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 82.3 अंकों की गिरावट के साथ 10,398.30 पर खुला और 47.75 अंकों या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,528.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,540.15 के ऊपरी और 10,396.35 के निचले स्तर को छुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
