कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन शेयर मार्केट में कमजोर गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं एशियाई बाजारों में भी आज सुस्ती नजर आ रही है। फिलहाल बात करें घरेलू बाजार की तो आज शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 34066.76 पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 10444.60 पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो आज यहां पर भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप 0.21 की गिरावट के साथ 16643.57 पर कारोबार कर रहे हैं तो बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.38 की गिरावट के साथ 17913.89 पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
निफ्टी बैंक में थोड़ा खरीदारी नजर आ रही है ये इस समय 25210.60 पर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं निफ्टी ऑटो, बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और मेटल में भी खरीदारी का माहौल है।
आज के टॉप गेनर्स की बात करें सिपला, एम एण्ड एम, ग्रेसिम, आईटीसी और हीरो कॉर्प बढ़त के साथ 1.4-0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज इंफोसिस, विप्रो, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और गेल लिस्ट 4.2 प्रतिशत तक गिरे हैं।
कमोडिटीज की बात करें तो आज गोल्ड और सिल्वर दोनों की डिमांड बढ़ी है। करेंसी और बॉन्ड की कीमतों और खरीदारी में सुधार हुआ है।
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को भी मार्केट में कुछ खास रौनक नहीं थी, उस दिन भी गिरावट ही दर्ज की गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
