अब ट्रेन में आपको बार-बार वेंडर से खाने-पीने की चीजों का दाम नहीं पूछना पड़ेगा। रेल मंत्रालय ने सोमवार की शाम रेल में मिलने वाले आहार, चाय, नाश्ता और पानी की दरों को लेकर बड़ी घोषणा कर दिया है। इस बारे में रेलवे ने एक लिस्ट भी ट्वीट की है जिसमें खाने-पीनें की चीजों के दाम का पूरा विवरण दिया हुआ है।
शंका दूर, रेलवे ने ट्वीट किया मेन्यू कार्ड और कीमत
रेलवे का मकसद है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान खाने-पीने की चीजों के दाम को लेकर किसी तरह की असुविधा हो ना ही किसी तरह का असमंजस हो। ऐसा अक्सर होता है कि लोग ट्रेन में मिलने वाले चीजों को लेकर शंका में रहता हैं। उन्हें हमेशा इस बात का डर सताता है कि कहीं वेंडर उनसे खाने-पीने चीजों के ज्यादा दाम लेकर उन्हें ठग तो नहीं रहा है। लेकिन अब ये बीती बात हो जाएगी।
चाय का दाम
आईआरसीटीसी ने सोशल मीडिया साइट पर ट्वीट करके बताया है कि ट्रेन में चाय का दाम 7 रुपए होगा। अब तक ट्रेन में विभिन्न स्थानों पर चाय 7 रुपए से लेकर 12 रुपए तक मिलती थी।
नाश्ते की कीमत
रेलवे में मिलने वाले नाश्ते की भी कीमत तय कर दी है। स्टैंडर्ड वेज ब्रेकफास्ट (शाकाहारी नाश्ता) की कीमत 30 रुपए तय की गई है। जबकि नॉनवेज ब्रेकफास्ट (मांसाहारी/अंडा ब्रेकफास्ट) की कीमत 35 रुपए तय की गई है।
खाने की कीमत
रेलवे ने भोजन की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। रेलवे मेन्यू में शाकाहारी भोजन के लिए 50 रुपए अदा करने होंगे जबकि मांसाहारी भोजन के लिए 55 रुपए देने होंगे। इस भोजन (शाकाहारी/मांसाहारी) में 250 ML पानी की बोतल भी शामिल है। इसके अलावा रेलने यात्रियों से अनुरोध किया है कि खाना या नाश्ता लेने पर बिल जरूर मांगे।
ज्यादा रेट पर यहां करें शिकायत
अगर आपसे ट्रेन में खान-पीने की चीजों पर ज्यादा पैसे लिए जाते हैं तो आप इस बात की शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अलग नंबर जारी किया है जिसके जरिए वह कॉल करके खराब क्वालिटी या फिर ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को 1800111321 या फिर 9717630982 नंबर पर कॉल करना होगा।
सिर्फ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए है दाम
आईआरसीटीसी ने बताया कि ये दाम सिर्फ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए है, बाकी दूरंतो, राजधानी, शताब्दी क्लास ट्रेनों में ये कीमते अलग होंगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
