यहां पर आपको आइडिया और वोडाफोन के 5000 कर्मचारियों की छटनी की वजह बताएंगे।
आइडिया एवं वोडाफोन कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। जल्द ही वोडाफोन और आइडिया टेलीकॉम कंपनी का मर्जर होने वाला है जिसके चलते कंपनी आने वाले दो महीनों में 21,000 से ज्यादा कर्मचारियों में से एक चौथाई यानि कि लगभग 5000 कर्मचारियों की छटनी कर सकती है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार ऐसा फैसला दोनों कंपनियों के मर्जर के बाद नई कंपनी को प्रभावशाली बनाने के लिए किया जाएगा।
घाटे में चल रहीं हैं कंपनियां
आपको बता दें कि रिर्पोट के अनुसार इस समय दोनों ही कंपनियां घाटे में चल रही हैं। दोनों का मिलाकर इन पर लगभग 1,20,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसलिए मर्जर की प्रक्रिया को देखने वाली नोडल टीम ने दोनों कंपनियों को अगले दो महीने में 5,000 कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए कहा है।
छंटनी की वजह
छंटनी के दौरान ज्यादातर ऐसे एंप्लाई को निकाला जाएगा, जिनकी परफारमेंस अप्रेजल के दौरान अच्छी नहीं रही है। या फिर दोनों ही कंपनियों में जो लोग एक ही प्रोफाइल पर काम कर रहे हैं। इस तरह से कुछ मिलाकर लगभग 5 हजार कर्मचारियों की छटनी हो सकती है।
जल्द ही होगा ले-ऑफ
इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपने रिर्पोट में आगे बताया कि कंपनी के एग्जिक्यूटिव का कहना है कि ले-ऑफ जल्द ही होना चाहिए, क्योंकि इतने भारी कर्ज के साथ दोनों कंपनियां यह नहीं चाहेंगी कि वे नए वेंचर की शुरुआत अधिक कर्मचारियों के बोझ के साथ करे।
मई तक विलय होने की संभावना
आपको बता दें कि आइडिया और वोडाफोन के मर्जर को टेलीकॉम डिपॉर्टमेंट को छोड़कर अन्य रेगुलेटर्स से अनुमति मिल गई है। ऐसा माना जा रहा है कि मई तक यह विलय पूरा हो सकता है। इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि मर्जर से कंपनी अर्निंग पर शेयर में बढ़ोत्तरी होगी और कर्ज घटेगा। तो वहीं ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
