हर रोज आप अपनी जरूरतों के लिए 2000 या 500 रुपए के नोट को खर्च करते होंगे। इन नोटों को लेकर तमाम ऐसी बातें हैं जिनसे आम आदमी वाकिफ नहीं है।
हर रोज आप अपनी जरूरतों के लिए 2000 या 500 रुपए के नोट को खर्च करते होंगे। इन नोटों को लेकर तमाम ऐसी बातें हैं जिनसे आम आदमी वाकिफ नहीं है। मसलन, नए नोट की पहचान क्या है, असली और नकली नोट में कैसे अंतर समझें या फिर एक नोट को छापने की कीमत क्या है? आखिरी सवाल आपको भी दिलचस्प लगा हो, कि आखिर एक नोट को छापने में कितनी लागत लगती है। इसकी जानकारी हम आप तक इस लेख के जरिए पहुंचा रहे हैं।
नोटों का रंग-रुप बदला
नोटबंदी के बाद से भ्रष्टाचार में बदलाव हुआ है या नहीं इसके बारे में तो कोई ठोस आंकड़ें नहीं है पर नोटों की सूरत में जरूर बदलाव हो गया है। पुराने नोटों में अब सिर्फ 20 और 100 रुपए का नोट ही बचा है जिसे नए नोटों से बदला नहीं गया है, बाकि सभी नोटों के नए संस्करण आ चुके हैं। अब आपके जरूरी सवाल का जवाब कि आखिर एक नोट की छपाई की कीमत कितनी है।
3.77 रुपए में छपता है 2000 रुपए के नोट
2000 रुपए के नोट की छपाई की कीमत के बारे में खुद सरकार ने सदन में जानकारी दी है। साल 2017 में सदन में 2000 रुपए के नए नोटों की छपाई के बारे में सदन में बताया गया। जिसके मुताबिक 200 रुपए का एक नोट छापने का खर्च 3.54 रुपए से लेकर 3.77 रुपए तक है।
2.87 रुपए में छपता है 500 रुपए का नोट
इस बारे में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में एक लिखिज जवाब भी दिया था। जिसमें 500 रुपए के नोट की छपाई के बारे में बताया गया था। आपको बता दें कि 500 रुपए के एक नोट की छपाई पर 2.87 रुपए से 3.09 रुपए का खर्च आता है।
बाजार में आए नए नोट
आपको बता दें कि देश में 86 प्रतिशत मुद्रा को एक बार में पूरी तरह से बदल दिया गया था। जिसके बाद नए नोट प्रचलन में आए थे। 200 और 500 के नोट के अलावा अब बाजार में 10, 50 और 200 रुपए के नोट भी आ गए हैं। पुराने नोटों में अब सिर्फ 100 और 20 रुपए के नोट ही बचे हैं, जिन्हें जल्द ही बदला जा सकता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications