अगर आप भीम एप (Bhim App) यूज करते हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। अब भीम एप से आप पैसे भेजकर कमाई भी कर सकते हैं। 14 अप्रैल से बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंति पर केंद्र की मोदी सरकार भीम एप कैशबैक योजना शुरु कर रही है। इस योजना के जरिए ज्यादा लोगों को भीम एप से जोड़ना और उन्हें 750 रुपए तक कैशबैक का लाभ देने का लक्ष्य है। आप भी भीम एप यूज करके हर महीने 750 रुपए कैशबैक का लाभ ले सकते हैं, इसे कैसे क्लेम करें इसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।
पहले करें ये काम
अगर आपके पास भीम एप नहीं है तो आप उसे प्ले स्टोर डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आप भाषा, बैंक आदि का सही विकल्प चुन कर एप को प्रयोग में ला सकते हैं। आप भीम एप से एक बार में 10 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक भेज सकते हैं।
पहले ट्रांजेक्शन पर 51 रुपए का कैशबैक
भीम एप के जरिए पहले ट्रांजेक्शन पर आपको 51 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक किसी भी अमाउंट के ट्रांसफर पर मिलेगा। इसके लिए किसी तरह का मिनिमम या मैक्सिमम अमाउंट तय नहीं किया गया है।
व्यापारियों के लिए खास ऑफर
व्यापारियों के लिए भीम एप और भी खास ऑफर लेकर आया है इसमें व्यापारी अगर पेमेंट के लिए भीम एप का चुनाव करते हैं तो उन्हें सीधे 1000 रुपए के कैशबैक का ऑफर मिलेगा। भीम ऐप के जरिए ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को कुल मूल्य का 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा यह प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम 50 रुपये हो सकता है। व्यापारियों को 25 रुपये या इससे अधिक के कम से कम 10 ट्रांजैक्शन करने होंगे।
500 रुपए तक का कैशबैक
भीम एप से कम से कम 100 रुपए के हर ट्रांजेक्शन पर 25 रुपए कैशबैक मिलेगा, जो कि अधिकतम 500 रुपए तक हो सकता है, यानि कि जब कैशबैक की अधिकतम सीमा 500 रुपए ही है। 100 रुपए का ये ट्रांजेक्शन भीम एप में, UPI, VPA या फिर बैंक खाते की डिटेल्स के जरिए पूरा किया जा सकता है।
अलग-अलग ट्रांजेक्शन पर अलग कैशबैक
इसके अलावा भीम एप से हर महीने 10 रुपए या इससे अधिक के कम से कम 25 से 50 ट्रांजेक्शन पर आपको 100 रुपए का अधिकतम कैशबैक मिलेगा। 50 से 100 ट्रांजेक्शन पर आपको 200 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
अधिकतम 750 रुपए तक कैशबैक
खास बात ये है कि अगर आप 100 से अधिक ट्रांजेक्शन भीम एप के जरिए हर महीने करते हैं तो आपको 250 रुपए तक कैशबैक का ऑफर मिलेगा। इस तरह महीने में आपको 750 रुपए तक अधिकतम कैशबैक का ऑफर मिल सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications