शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह कोई खास नहीं रहा। ना तो ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है और न ही ज्यादा तेजी। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स जहां 10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 33,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 13.5 अंक गिरकर 10,404 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 प्रतिशत गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ चल रहे हैं। साथ ही बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 प्रतिशत गिरा है।
आज के टॉप लूजर्स कंपनियों की बात करें तो इसमें टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचसीएल अच्छा कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज डॉ रेड्डीज लैब्स, एचपीसीएल, बीपीसीएल, कोल इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरावट के साथ काम कर रही हैं।
तो वहीं आज एशियाई बाजारों का हाल भी कुछ खास नहीं है। जापान का निक्केई 35 अंक यानि 0.15 प्रतिशत गिरकर 21,654 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। साथ ही हैंग सैंग 47 अंक यानि 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,945 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एसजीएक्स निफ्टी 16.5 अंक चढ़कर 10,434.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.1 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। ताइवाइन इंडेक्स और शंघाई कम्पोजिट भी गिरकर आज काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications