दूरसंचार कंपनियों को धूल चटाने वाली कंपनी रिलायंस जियो अब एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। जी हां मोबाइल, सिम लाने के बाद अब जियो अपना लैपटॉप लेकर आ रहा है। इस लैपटॉप की खासियत यह है कि यह यह सिमकार्ड से चलेगा। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली जियो अमेरिका की बड़ी चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम के साथ बातचीत कर रही है। ये लैपटॉप विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे और भारतीय बाजार के लिए इन्हें बिल्ट-इन सेल्युलर कनेक्शन के साथ लान्च किया जाएगा।

आपको बता दें कि क्वालकॉम पहले ही 4जी फीचर फोन के लिए जियो और रिलायंस रिटेल के साथ काम कर रही है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के प्रोडक्ट मैनेजर के अनुसार चिपनिर्माता के साथ सेल्युलर कनेक्टिविटी वाले स्नैपड्रैगन 835 वाले लैपटॉप लाने पर भी बात कर रही है।
क्वालकॉम पहले ही दुनिया की दिग्गज कंपनियां एचपी, आसुस और लेनोवो जैसे लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके अलावा दुनिया के 14 बड़े ऑपरेटर्स ने भी इस नई पहल के साथ जुड़ने में रुचि दिखाई है। इसमें वेरिजोन, एटी&टी और स्प्रिंट्स जैसी कंपनियां शामिल हैं, इसके अलावा जर्मनी, इटली, यूक्रे, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के ऑपरेटर भी इस तकनीक को चाहते हैं।
फिलहाल, जियो की ओर से अभी तक इस खबर की कोई पुष्ठि नहीं की गई है। अभी आपको जियो वाईफाई के डूंगल्स, स्मॉर्टफोन और सिम कार्ड मिलते थे अब आपको लैपटॉप भी मिलेगा। आपको बता दें कि काउंटरप्वाइंट डाटा के अनुसार भारत में करीब पचास लाख लैपटॉप हर साल बेचे जाते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
