अगर आप एक छात्र हैं, तो आपके पास कुछ खाली समय तो रहता ही होगा। इस खाली समय का उपयोग कर आप पार्ट टाइम जॉब करके कुछ पैसे भी कमा सकते हैं। इस तरह की जॉब न केवल पैसे देती हैं, बल्कि आपके भविष्य के लिए जॉब एक्स्प्रेंस का भी काम करती हैं। जब आप पढ़ाई पूरी होने के बाद जॉब सर्च करेंगे तो ये जॉब आपको काफी मदद भी करेंगी। आज हम आपको सबसे बेहतरीन आठ पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताएंगे।
आईटी सपोर्ट
अगर आपको टेक्नोलॉजी में ज्यादा दिल्चापी है, तो आप इस सेक्टर में पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। आईटी इंडस्ट्री पूरी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला सेक्टर है और इसी के चलते यहां नौकरियों के ज्यादा मौके भी मौजूद होते हैं। इसके लिए आप किसी छोटी संस्थान में कंप्यूटर और इससे जुड़े उपकरण को सुधरने का काम कर सकते हैं।
सोशल मीडिया असिस्टेंट
आजकल सोशल मीडिया की फील्ड में कई नई नौकरियां पैदा हो गईं है। यहां आपको कंपनियों के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालना होता है और उनके कंटेंट को मैनेज करना होता है।
ट्यूशन
अगर आपको पढ़ने के शौक है, तो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना भी एक अच्छा पार्ट टाइम जॉब है। इसके द्वारा आप अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। देखें कि आप किस स्तर के छात्रों को बेहतर पढ़ा सकते हैं। इस तरह आप पैसा कमाने के साथ-साथ अपने ज्ञान को भी बढ़ा पाएंगे।
उबर और ओला ड्राईवर
अगर आपको गाड़ी चलाने के शौक है, तो आप एप्प बेस्ड टैक्सी ओला या उबर में ड्राईवर भी बन सकते हैं, इसके लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस, एक कार और साथ में कुछ रजिस्ट्रेशन फीस। ध्यान रखें अगर आपसे अच्छी ड्राइविंग नहीं आती तो ये सेक्टर आपके लिए नहीं है।
इवेंट प्रमोटर
ये भी एक अच्छा पार्ट टाइम जॉब है। कई बड़ी-बड़ी ऑर्गेनाइजेशन अपने प्रोडक्ट को लांच करने के लिए इवेंट करवाते हैं। सोशल मीडिया मैनेजर के समान, इस नौकरी के लिए एक निजी स्तर पर नेटवर्किंग की भी आवश्यकता होती है। कई होटल और रेस्टोरेंट वाले लोग भी प्रमोटर्स का काफी इस्तेमाल करते हैं।
रिज्यूमे बनाना
अगर आपके पास भाषा का अच्छा ज्ञान है और आपके पास लिखने की कला है तो आप रिज्यूमे राइटर का काम कर सकते हैं। अधिकार लोग अपने रिज्यूमे को आकर्षक बनवाना चाहते हैं। इसलिए लोग अच्छे रिज्यूमे बनाने वाले को सर्च करते हैं। अगर आप ये कर सकते हैं, तो ये पार्ट टाइम जॉब आपके लिए परफेक्ट है।
रेस्टोरेंट में वेटर
अगर आपके पास शाम का समय ही खाली रहता है, तो आप शाम को किसी रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम वेटर की जॉब कर सकते हैं। कई बड़ी फ़ूड चैन स्टूडेंट्स को शाम 5 बजे से रात 10 बजे की जॉब ऑफर करते हैं, इस जॉब को पैसा अच्छा मिलता है, साथ ही में कई कस्टमर टिप्स में दे देते हैं।
ई-कॉमर्स डिलिवरी
ई-कॉमर्स कंपनियां टेलेंट लोगों को तलाशती है, जिसको अपने क्षेत्र के रास्ते अच्छे से पता हों। इसके लिए आप अपने पास के किसी सामान डिलिवर करने वाली फार्म से संपर्क कर सकते हैं और वहां पार्ट टाइम डिलिवरी बॉय की नौकरी कर सकते हैं। इन जॉब को करने के लिए आपके पास खुद का वाहन होना बहुत ज्यादा जरुरी होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
