डिजिटल इंडिया मुहिम का भारत को कितना लाभ होगा इसके बारे में दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने बता दिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान में कहा कि, डिजिटल क्रांति से भारत की जीडीपी में 154 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा होगा जाएगा।

माइक्रोसाफ्ट ने कहा कि एशिया प्रशांत में डिजिटल बदलाव से आर्थिक बदलाव आएंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि, एशिया प्रशांत की अर्थव्यवस्थाओं में डिजिटल बदलावों में तेजी आई है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के के एक बयान के मुताबिक, 2017 में भारत में करीब चार प्रतिशत जीडीपी डिजिटल उत्पादों और सेवाओं के जरिये आई। इन उत्पादों व सेवाओं का सृजन डिजिटल प्रौद्योगिकियों मसलन मोबिलिटी , क्लाउड , इंटरनेट आफ थिंग्स और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के जरिये हुआ है।
बयान के मुताबिक, अगले चार साल में देश के करीब 60 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद का डिजिटल बदलावों के रुख से मजबूत जुड़ाव होगा। माइक्रोसॉफ्ट ने आगे कहा कि, भारत में डिजिटल बदलाव काफी तेजी से आ रहे हैं। संगठन लगातार एआई जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां लगा रहे हैं। इससे डिजिटल बदलाव आधारित वृद्धि और तेजी होगी। यह अध्ययन 15 अर्थव्यवस्थाओं के मध्यम और बड़े आकार के संगठनों के 1,560 लोगों के विचारों के आधार पर तैयार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications