भारत दुनिया के उभरते हुए बाजारों में पहले नंबर पर है। भारतीय लोगों की खरीदने की क्षमता में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है, जिससे दुनिया भर के नामी ब्रांड्स भारत में आ रहे हैं।
भारत दुनिया के उभरते हुए बाजारों में पहले नंबर पर है। भारतीय लोगों की खरीदने की क्षमता में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है, जिससे दुनिया भर के नामी ब्रांड्स भारत में आ रहे हैं। यही कारण है कि चाहे मेट्रो सिटी हो या फिर कोई छोटा शहर वहां आपको मॉल जरूरी दिख जाएंगे। भारत के बड़े शहरों में शॉपिंग मॉल बहुत तेजी से खुल रहे हैं। कई शहरों में दो या इससे अधिक मॉल होने के कारण उनके बीच सस्ती दरों पर चीजों को बेचने की प्रतिस्पर्धा भी रहती है जिसका फायदा ग्राहकों को मिलता है। यहां हम आपको बताएंगे भारत के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स के बारे में।
10- 'द ग्रेड इंडिया प्लेस'
शुरुआत करेंगे नोएडा के 'द ग्रेड इंडिया प्लेस' से, ये मॉल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आता है। शुरुआती दिनों में 'द ग्रेड इंडिया प्लेस' भारत के सबसे बड़े मॉल्स में शामिल था लेकिन उसके बाद अन्य शहरों में भी उससे बड़े शॉपिंग मॉल खुल गए। 'द ग्रेड इंडिया प्लेस' 8 लाख 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। इसे यूनिटेक ग्रुप ने तैयार किया है। हाल-फिलहाल इसकी देखभाल इंटरटेनमेंट सिटी ग्रुप के द्वारा की जा रही है। इस मॉल में दुनिया के नामी ब्रांड्स के स्टोर आपको दिख जाएंगे। साथ ही फूड कोर्ट, मूवीज और क्लब भी इस मॉल में हैं। खास बात ये है कि मॉल से सटा हुआ एक थीम पार्क भी है जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।
9- ओरॉयन मॉल
दिल्ली से सीधा हम आपको लिए चलते हैं भारत की IT राजधानी बैंगलोर/बेंगलुरू। यहां पर आपको एक से एक शॉपिंग मॉल दिखेंगे। बैंगलोर के बेहद पॉश इलाके में स्थित ओरॉयन मॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। ये मॉल 2012 में बनकर तैयार हुआ था और ये कुल 8 लाख 50 हजार स्क्वायर फीट के इलाके में फैला है। इस चार मंजिला मॉल में आपको दुनिया भर के ब्रांड्स, रिटेल स्टोर, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट्स, क्लब आदि मिल जाएंगे। वहीं बच्चों के लिए इस मॉल में डेडिकेटेड प्ले जोन बना हुआ है। इन सब के अलावा मॉल में जूलरी स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर आदि हैं।
8- वी आर बैंगलुरु
लिस्ट में एक और मॉल बैंगलुरु से ही है। ये ये मॉल ब्लैक बॉक्स नाम से भी फेमस है, वी आर बैंगलुरु मॉल शहर के आईटी हब व्हाइट फील्ड इलाके में है। मॉल में लग्जरी होटल, मशहूर रेस्टोरेंट्स और फेमस ब्रांड्स के स्टोर हैं। इस मॉल का खास आकर्षण है यहां का आईमैक्स थिएटर।
7- मंत्री स्क्वायर मॉल
बैंगलोर के शॉपिंग मॉल्स की लिस्ट अभी खत्म नहीं हुई है। बैंगलोर के मल्लेश्वरम में स्थित है। ये मॉल 2010 में बनकर तैयार हुआ था और ये मॉल 9 लाख 24 हजार स्क्वायर फीट में बना है। खास बात ये है कि इस मॉल में आप मेट्रो ट्रेन से उतरकर सीधे अंदर जा सकते हैं। मॉल और मेट्रो स्टेशन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इस मॉल में आपको आईमैक्स मूवी थिएटर, शॉपर्सस्टॉप, लाइफस्टाइल और दुनिया के नामी ब्रांड्स हैं।
6-फन रिपब्लिक मॉल
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थिक फन रिपब्लिक मॉल साल 2007 में बनकर तैयार हुआ था। ये मॉल 9 लाख 70 हजार स्क्वायर फीट में बना है। आंकड़ों के मुताबिक इस मॉल में हर सप्ताह 20 हजार से अधिक लोग आते हैं। इस मॉल में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फेमस रिटेल शॉप्स, स्टोर्स, प्ले जोन, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। इस मॉल में एक साथ 550 गाड़ियो की पार्किंग भी हो सकती है।
5-फोनिक्स मार्केट सिटी
एक बार फिर आपको फिल लिए चलते हैं दक्षिण में, यहां तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फोनिक्स सिटी मॉल स्थित है। ये मॉल 10 लाख स्क्वायर फीट में बनकर तैयार हुआ है। साल 2013 से ये मॉल लोगों के लिए खोल दिया गया है। मॉल में 200 से अधिक रिटेल शॉप्स हैं। शॉपिंग के लिए फेसम ब्रांड्स के स्टोर हैं और मूवीज एंटरटेनमेंट के लिए आईमैक्स थिएटर भी है।
4-एलांटे मॉल
चंडीगढ़ में स्थित एलांटे मॉल मॉल 1 लाख 15 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस मॉल को 2013 में बनाकर तैयार कर दिया गया था। मॉल के अंदर 200 से अधिक रिटेल शॉप्स हैं। इसके अलावा अमेरिकन-फ्रेंच और इटैलियन ब्रांड्स के तमाम आउटलेट्स हैं।
3- लूलू इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल
लिस्ट में कोच्ची सिटी केरल का लूलू इंटरनेशन शॉपिंग मॉल तीसरे स्थान पर है। ये मॉल 1 लाख 70 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस मॉल का स्वामित्व बिजनेसमैन एमए युसुफ अली के पास है। इस मॉल में 215 स्टोर्स और आउटलेट्स हैं। इस मॉल में पीवीआर सिनेमा, हाइपर मार्केट और फन जोन भी है।
2- डीएलएफ ऑफ इंडिया
डीएलएफ ऑफ इंडिया मॉल नोएडा में स्थित है। ये इलाका दिल्ली-एनीआर में आता है। ये मॉल 2 लाख स्क्वायर फीट के इलाके में फैला हुआ है। इसमें 333 से अधिक रिटेल स्टोर और मल्टी ब्रांड्स आउटलेट्स हैं। यहां करीब 100 से अधिक फैशन ब्रांड्स के आउटलेट्स हैं। ये भारत के सबसे बड़े मॉल्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
1- वर्ल्ड ट्रेड पार्क
आपको अब ये जानना होगा कि भारत का सबसे बड़ा मॉल किस शहर में है। अगर आप दिल्ली या मुंबई सोच रहे हैं तो आपका अनुमान गलत है। भारत का सबसे बड़ा मॉल राजस्थान की राजधानी जयपुर में है। जयपुर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मॉल है जो पूरे शहर का सबसे बड़ा आकर्षण है। ये मॉल 2 लाख 40 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ये मॉल 2012 में बनकर तैयार हुआ था और इस मॉल में कुल 11 फ्लोर हैं। खास बात ये है कि यहां करीब 1100 गाड़ियों की पार्किंग हो सकती है। इस मॉल में भी तमाम मल्टी ब्रांड स्टोर्स, विदेशी आउटलेट्स फन जोन, प्ले जोन, मूवीज एंटरटेनमेंट आदि हैं।
सभी फोटो- सौ. विकीकॉमन्स
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications