कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में अच्छी ओपनिंग देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 110 अंक यानि 0.3 प्रतिशत की उछाल के साथ 33,899 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 32 अंक यानि 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,411 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत तक उछला है।
आज के टॉप गेनर्स कंपनियों में से प्रमुख हैं हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, वेदांता, सिप्ला और अदानी पोर्ट्स। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में प्रमुख हैं बीपीसीएल, एचपीसीएल, विप्रो, एम&एम और हीरो मोटोकॉर्प।
भारतीय बाजार में खरीदारी का महौल है लेकिन आज एशियाई बाजारों में सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई 12 अंकों की गिरावट के साथ 21,667 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सैंग 4 अंक की बढ़त के साथ 30,233 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। साथ ही एसजीएक्स निफ्टी 3.5 अंक गिरकर 10,390 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यदि कोरियाई बाजार की बात करें तो यहां का इंडेक्स कोस्पी 0.5 प्रतिशत गिरा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.25 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications