यहां पर आपको सरकारी स्टॉक की ब्रिकी के लिए नीलामी को लेकर महत्वपूर्ण बातें और नीलामी की तारीख बताएंगे।
केन्द्र सरकार ने निम्नलिखित सरकारी स्टॉक की बिक्री (पुनर्निर्गम) करने की घोषणा की है :-
1- यील्ड आधारित नीलामी के जरिए 3,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए '5 वर्षों की परिपक्वता अवधि वाले नए सरकारी स्टॉक'
2- मूल्य आधारित नीलामी के जरिए 4,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए '6.68 प्रतिशत ब्याज वाले सरकारी स्टॉक 2031'
3- मूल्य आधारित नीलामी के जरिए 2,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए '7.73 प्रतिशत ब्याज वाले सरकारी स्टॉक 2034'
4- मूल्य आधारित नीलामी के जरिए 3,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए '7.06 प्रतिशत ब्याज वाले सरकारी स्टॉक 2046'
13 अप्रैल, 2018 को होगी नीलामी
कुल अधिसूचित राशि के लिए 12,000 करोड़ रुपये की सीमा को देखते हुए भारत सरकार के पास उपर्युक्त किसी भी स्टॉक के सापेक्ष 1,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त अभिदान अपने पास रखने का विकल्प होगा। एकाधिक मूल्य विधि का उपयोग कर ये नीलामियां आयोजित की जाएंगी। भारतीय रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय द्वारा ये नीलामियां 13 अप्रैल, 2018 (शुक्रवार) को आयोजित की जाएंगी।
5 प्रतिशत तक का मिलेगा आवंटन
सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुड़ी गैर-प्रतिस्पर्धी बोली सुविधा की योजना के अनुसार स्टॉक की बिक्री की अधिसूचित राशि के 5 प्रतिशत तक का आवंटन पात्र व्यक्तियों एवं संस्थानों को किया जाएगा।
साढ़े 10 बजे से शुरु होगी बोली
नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धी एवं गैर-प्रतिस्पर्धी दोनों ही बोलियां 13 अप्रैल, 2018 को भारतीय रिजर्व बैंक के कोर बैंकिंग सोल्यूशन (ई-कुबेर) सिस्टम पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप (फॉर्मेट) में पेश की जानी चाहिए। गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां प्रात: 10.30 बजे से लेकर प्रात: 11.30 बजे तक और प्रतिस्पर्धी बोलियां प्रात: 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे तक पेश की जानी चाहिए।
नतीजों की घोषणा भी उसी दिन होगी
इन नीलामियों के नतीजों की घोषणा 13 अप्रैल, 2018 (शुक्रवार) को ही कर दी जायेगी और सफल बोली लगाने वालों द्वारा भुगतान 16 अप्रैल, 2018 (सोमवार) को किया जायेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप ये स्टॉक ‘व्हेन इश्यूड' ट्रेडिंग के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए दिनांक 16 नवंबर, 2006 को जारी परिपत्र संख्या आरबीआई/2006-07/178 देखें, जिसमें समय-समय पर संशोधन होते रहे हैं।
More From GoodReturns

शेयर बाजार का नया क्लोजिंग ऑक्शन: 3:15 बजे के बाद ट्रेडिंग में क्या बदलेगा?

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

MSCI India August Review: निफ्टी में बड़े बदलाव की आहट! इन शेयरों पर रखें नजर, क्या होगा असर?

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट



Click it and Unblock the Notifications