कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में आज थोड़ी रौनक देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 84 अंकों की बढ़त के साथ 33,711 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 36 अंक यानि 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,367.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। तो वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत मजबूत हुआ है।
दिग्गज शेयरों में आज हिंडाल्को, टाइटन, एचपीसीएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, टाटा स्टील, यस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.5-1 प्रतिशत तक उछले हैं। तो वहीं आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, गेल, कोल इंडिया, एचयूएल और टीसीएस 1.8-0.2 प्रतिशत तक गिरे हैं।
मेटल, पीएसयू बैंक, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी करीब 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,980 के स्तर पर पहुंचे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियां हैं हिंडाल्को, टाइटन कंपनी, एचपीसीएल, एशियन पेंट्स और इंसइंड बैंक, तो वहीं टॉप लूजर्स में आगे हैं आईसीआईसीआई बैंक, आईडिया सेलुलर, इंफोसिस, भारती एयरटेल और कोल इंडिया।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications