CBI की विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी और और उसके मामा मेहुल चौकसी के खिलाफ रविवार को गैरजमानती वॉरंट जारी कर दिया है। नीरव मोदी पर 13 हजार 500 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। नीरव मोदी ने ये फर्जीवाड़ी पंजाब नेशनल बैंक के साथ किया था। शुरुआती जांच में इस फर्जीवाड़े में पीएनबी के कुछ कर्मचारियों के शामिल होने और गिरफ्तार होने की भी खबरें आई थीं वहीं अब नीरव मोदी के खिलाफ भी गैरजमानती वारंट जारी कर दिया गया है।
गैरजमानती वॉरंट जारी
कोर्ट ने सीबीआई के अनुरोध पर ये गैरजमानती वॉरंट जारी किया है।
इस बीच, सीबीआई उन भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं के अधिकारियों से पूछताछ जारी रखे हुए है, जिन्होंने पीएनबी द्वारा जारी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के आधार पर मोदी और चोकसी की कंपनियों को कथित ऋण दिए थे।
अब जारी हो सकता रेड कॉर्नर नोटिस
सीबीआई ने कहा कि इलाहाबाद बैंक की हांगकांग शाखा में विदेशी मुद्रा के लेनदेन को देखने वाले अधिकारी को हांगकांग से तलब किया गया था और उससे पूछताछ जारी है। अदालत से गैरजमानती वारंट जारी होने से दोनों आरोपियों के खिलाफ इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी कराने का रास्ता भी खुल गया है।
घोटाले के बाद से फरार हैं दोनों आरोपी
इसके पहले मोदी और चोकसी के खिलाफ सीबीआई ने एक लुकआउट नोटिस जारी किया था। हालांकि मोदी अपने परिवार के साथ नोटिस जारी होने से पहले ही भारत छोड़ चुका था। मोदी और उसका भाई निशल पहली जनवरी को भारत छोड़ चुके था और चोकसी 6 जनवरी को भारत से चला गया था, जबकि सीबीआई को पीएनबी घोटाले की शिकायत 29 जनवरी को मिली थी।
हांगकांग में नीरव मोदी, USA में चौकसी
आपको बता दें कि, हाल ही में विदेश मंत्रालय ने कहा कि नीरव मोदी हांगकांग में है, और भारत सरकार ने हांगकांग सरकार से नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए अनुरोध किया है। वहीं ये भी खबरें हैं कि नीरव मोदी का मामा मेहुल चौकसी अमेरिका में मजे कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
