तेहरान से मिल रहे आकर्षक ऑफर की वजह से सरकारी रिफाइनरीज 2018-19 में ईरान से तेल आयात को करीब दोगुना करने पर विचार कर रही हैं। माना जा रहा है कि इससे विश्व के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक देश को आपूर्ति में ईरान की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है।

आपको बता दें कि ईरान एशिया में अपने ग्राहकों को बनाए रखने पर जोर दे रहा है और इसके लिए वह साउदी अरब सहित अन्य मध्य पूर्वी देशों से बेहतर ऑफर दे रहा है। वह अमेरिकी प्रतिबंध के गहराने की संभावना के बावजूद ऐसा कर रहा है।
तेहरान ने हाल ही में भारतीय कंपनियों के लिए किराए में छूट को भी बढ़ाया है। भारत चीन के बाद उसका दूसरा सबसे बड़ा तेल ग्राहक है।
माना जा रहा है कि इस वित्त वर्ष में मार्च 2019 तक, सरकारी रिफायनरीज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ईरान से हर दिन 3,96000 बैरल प्रति दिन आयात करने पर विचार कर रही हैं। इन सभी रिफाइनरीज ने पिछले वित्त वर्ष में ईरान से करीब 205,600 बैरल प्रति दिन आयात किया।
प्रतिबंदों से पहले ईरान भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर था और एक बार फिर धीरे-धीरे भारत में अपने मार्केट शेयर को बढ़ा रहा है। तो वहीं सरकारी आंकडों के अनुसार, साउदी अरब और ईराक के बाद वह तीसरा सबसे बड़ा सप्लायर बन चुका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications