सोने-चांदी के दाम में शुक्रवार को एक बार फिर गिरावट देखी गई है। भारत में सोने के दाम हर शहर में अलग-अलग होते हैं इसलिए यहां पर हम आपको हर बड़े शहर में सोने और चांदी के दाम के बारे में बताएंगे। सोने के दाम में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में 925 रुपए की गिरावट देखी गई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 29 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम है, वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 31 हजार 870 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए देश के तमाम शहरों में सोने के दाम। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़न से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 200 रुपए लुढ़ककर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिकी ग्राहकी घटने से चाँदी 925 रुपए का तेज गोता लगाती हुई 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
चांदी में 0.07 डॉलर की नरमी रही और यह 16.30 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक बाजार में सोने के भाव अस्थिर हैं। अमेरिका और चीन के बीच तनातनी के बढ़ने की आशंका और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने से पीली धातु को बल मिला है लेकिन निवेशकों ने अभी सतर्क रुख अपनाया हुआ है।
घरेलू मांग सुस्त पड़ने से सोना स्टैंडर्ड तीसरे दिन लुढ़कता हुआ 200 रुपए गिरकर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह गत दिवस के 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। अधिक कीमत के कारण सिक्का निर्माताओं के उठाव में आयी कमी और औद्योगिक मांग घटने से चांदी हाजिर 925 रुपए की गिरावट के साथ 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी।
चांदी वायदा हालांकि 90 रुपए की तेजी में 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम, 31,350 सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम, 31,200 चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम, 39,050 चांदी वायदा प्रति किलोग्राम, 38,220 सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा, 74,000 सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा, 75,000 गिन्नी प्रति आठ ग्राम, 24,800
नोट- कुछ एप में सोने के दाम के लिए दिए गए शहरों के लिंक नहीं दिखते हैं, इसलिए आप खबर के अंत में 'सोर्स' पर क्लिक करके 'आज अपने शहर में सोने और चांदी के दाम' देख सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications