केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने यह स्पष्ट किया है कि किसी करदाता को अपने पूर्व नियोक्ता (पिछली कंपनी/संस्था) से जो पेंशन प्राप्त होती है वह 'वेतन' मद में कर योग्य है।

वित्त अधिनियम, 2018 के तहत आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 16 में संशोधन कर यह प्रावधान किया गया है कि 'वेतन' मद में कर प्रभार योग्य आमदनी प्राप्त करने वाले करदाता को अपनी कर योग्य आय की गणना के लिए 40,000 रुपए अथवा वेतन राशि, इसमें से जो भी कम हो, की कटौती करने की अनुमति होगी।
जिसके अनुसार, ऐसा कोई भी करदाता जिसे अपने पूर्व नियोक्ता से पेंशन प्राप्त होती हो वह अधिनियम की धारा 16 के तहत 40,000 रुपए या पेंशन राशि, इसमें से जो भी कम हो, की कटौती का दावा करने का हकदार होगा।
इससे पहले, ऐसे कई ज्ञापन प्राप्त हुए थे जिसमें इस स्पष्टीकरण की मांग की गई थी क्या ऐसा कोई भी करदाता जो अपने पूर्व नियोक्ता से पेंशन प्राप्त करता है वह भी इस कटौती का दावा करने के योग्य होगा।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
