फिल्म अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा है। बॉलीवुड के 1000 करोड़ रुपए का दांव सलमान खान पर लगा चुका है। कई बड़ी फिल्में, रिलयल्टी शो के लिए सलमान को साइन कर लिया गया था। पर अब सजा के एलान के बाद प्रोड्यूसर्स चिंता में डूब गए हैं। आइए जानते हैं कि सलमान की कौन-कौन सी फिल्में हैं जो अगामी वर्षों में आ सकती हैं।
रेस-3
सबसे पहले बात करेंगे रेस-3 की, इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। सलमान खान पहली बार रेस सीरीज की फिल्म में नजर आएंगे। पर अब सजा के एलान के बाद सलमान इस फिल्म के प्रमोशन में नहीं दिखेंगे। खबरों के मुताबिक रेस-3 का बजट 115 करोड़ रुपए है, जो कि प्रमोशन और फीस मिलाकर 300 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। जाहिर सी बात है सलमान खान जिस फिल्म में रहेंगे उसका बजट अपने आप ही बढ़ जाता है। सलमान की फीस ही 30 से 40 करोड़ रुपए के बीच रहती है। अब इस फिल्म के प्रमोशन में सलमान खान के नहीं रहने से फिल्म की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है।
दबंग-3
दबंग सीरीज में सलमान खान पिछली दो फिल्में दबंग-1 और दबंग-2 सुपरहिट दे चुके हैं। अब दबंग-3 की बारी थी। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की आगामी फिल्म दबंग-3 का बजट 110 करोड़ रुपए के आस-पास है। अब ये फिल्म भी शुरु होने से पहले ही रुक गई है। आगे आपको बताते हैं, सलमान के आगामी रियल्टी शो के बारे में।
भारत
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' भी अब अधर में लटक गई है। खबरों के मुताबिक भारत का बजट 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, प्रोड्यूसर्स को उम्मीद थी कि फिल्म 'भारत' ईद पर पूरे देश में रिलीज होगी, पर अब ऐसा नहीं है। सलमान को 5 साल की सजा हो गई है, जिससे ये प्रोजेक्ट शुरु होने से पहले ही अटक गया है।
दबंग-3
दबंग सीरीज में सलमान खान पिछली दो फिल्में दबंग-1 और दबंग-2 सुपरहिट दे चुके हैं। अब दबंग-3 की बारी थी। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की आगामी फिल्म दबंग-3 का बजट 110 करोड़ रुपए के आस-पास है। अब ये फिल्म भी शुरु होने से पहले ही रुक गई है। आगे आपको बताते हैं, सलमान के आगामी रियल्टी शो के बारे में।
बिग बॉस
रियल्टी शो बिग बॉस में सलमान का होना ही सबकुछ था। सलमान के कारण इस शो की टीआरपी काफी अच्छी रहती थी। हालांकि इस बात को लेकर संशय था कि सलमान बिगबॉस सीजन-12 में दिखेंगे या नहीं, पर इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है कि शो के प्रोड्यूसर्स सलमान को ही पहली पसंद मानते हैं। सलमान बिगबॉस के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
इन सबके अलावा सलमान कई ब्रांड्स का विज्ञापन भी करते हैं। सलमान के जेल जाने की वजह से इन विज्ञापन पर भी काफी असर दिख सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो बॉलीवुड, टीवी और एड एजेंसी को सलमान खान के जेल जाने से तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications