शुरुआती कारोबार में बुधवार को शेयर बाजार में थोड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही रिकवरी की है। फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 38 अंक यानि 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 33,408 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 10 अंक की बढ़त के साथ 10,255 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी खरीदारी नजर आ रही है। सेंसेक्स का मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 0.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। तो वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत चढ़ा है।
आज के टॉप गेनर्स शेयरों मेंटाटा मोटर्स, वेदांता, इचर मोटर्स, टाटा स्टील और यस बैंक हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनी में से एचपीसीएल, बीपीसीएल, एनटीपीसी, यूपीसीएल और भारती इंफ्राटेल प्रमुख हैं।
बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 0.15 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,478 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स 1.3 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं।
दिग्गज शेयरों में आज यस बैंक, टाटा मोटर्स डीवीआर, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, बजाज फिनसर्व, हीरो मोटो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा 4.2-1 प्रतिशत तक चढ़े हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
