चीन ने एक बार फिर अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर बढ़ा हुआ शुल्क लगा दिया है। इससे पहले चीन ने अमेरिका के 128 प्रोडक्ट्स पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था, वहीं कुछ दिन पहले अमेरिका ने चीन के तमाम प्रोडक्ट्स पर करीब 60 अरब डॉलर का आयात शुल्क लगाया था, दोनों देशों के बीच जारी ट्रेडवॉर का असर भारतीय बाजार समेत दुनिया भर के बाजारों पर देखा गया है।
352 अंको की गिरावट
चीन द्वारा दूसरी बार लगाए गए आयात शुल्क से भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश के शेयर बाजार में बुधवार को 352 अंको की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 351.56 अंकों की गिरावट के साथ 33 हजार 19 के अंक पर बंद हुआ।
117 अंक गिरा निफ्टी
सेंसेक्स के अलावा निफ्टी में भी 117 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी में 116.60 अंक गिरकर 10 हजार 128 अंक पर बंद हुआ। गनीमत की बात ये रही कि निफ्टी ने अपने 10 हजार के स्तर को किसी तरह से बनाए रखा। हाल के दिनों में निफ्टी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट
वहीं बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 150.04 अंकों की गिरावट के साथ 16,184.97 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 178.70 अंकों की गिरावट के साथ 17,449.75 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 29.60 अंकों की तेजी के साथ 10,274.60 पर खुला और 116.60 अंकों या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,128.40 पर बंद हुआ।
BSE के 18 सेक्टर्स में गिरावट
बीएसई के 19 में से सिर्फ एक सेक्टर -ऑटो 0.42 प्रतिशत में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -धातु 2.75 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं 2.55 प्रतिशत, आधारभूत सामग्री 2.07 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुएं 1.95 प्रतिशत और बैंकिंग 1.63 प्रतिशत।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications