भारत की अगले पांच साल (2018-2023) में होने वाली घरेलू-द्विपक्षीय सीरीज के मीडिया अधिकारों की बोली धीरे-धीरे एक अरब डालर के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। बड़ी प्रसारण कंपनियों स्टार और सोनी के अलावा जियो के बीच हो रही इस ई- नीलामी के दूसरे दिन मीडिया अधिकारों के लिए अब तक 6032.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई जा चुकी है।
बढ़ती जा रही है बोली
वैश्विक समग्र अधिकार, जिसमें भारत और शेष विश्व के प्रसारण के अलावा डिजिटल अधिकार भी शामिल हैं, की बोली में पहले ही बड़ा इजाफा हो चुका है। पिछली बार 2012 में स्टार टीवी ने 3851 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अधिकार हासिल किए थे।
प्रति मैच 60 करोड़ रुपए तक पहुंची बोली
दूसरे दिन के बाद बीसीसीआई के मीडिया अधिकार की कीमत में56 प्रतिशत इजाफा हो चुका है जिसमें प्रत्येक मैच के लिए बोली लगभग 60 करोड़ रुपए 59 .16 करोड़ तक पहुंच चुकी है। भारत पांच साल के दौरान तीनों प्रारूपों में102 मैच खेलेगा। यह पहले ही 2012-2018 के समय के 43 करोड़ रुपए प्रति मैच की बोली से17 करोड़ अधिक है।
यह भारतीय क्रिकेट की ताकत है: BCCI
नीलामी पर नजर रख रहे बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि, यह भारतीय क्रिकेट की ताकत है। यह किसी भी प्रकार की नकारात्मकता, प्रशासनिक गड़बड़ और इससे भी बड़े विवादों का सामना कर सकता है। संभावित बोली लगाने वालों को पता है कि भारत में सिर्फ एक खेल में निवेश करने पर फायदा मिल सकता है। हमें नहीं पता कि सबसे बड़ी बोली किसने लगाई है लेकिन पैटर्न से संकेत मिलते हैं कि सभी तीन अब भी दौड़ में बने हुए हैं।
बोली 7 हजार करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद
बीसीसीआई अधिकारियों को उम्मीद है कि गुरूवार दोपहर तक विजेता का फैसला हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि, सभी बोली लगाने वालों की अपनी सीमाएं हैं। वे धीरे धीरे इस सीमा तक पहुंच रहे हैं। अगर यह7000 करोड़ तक पहुंचती है तो भारतीय क्रिकेट के लिए एक और ऐसा वित्तीय करार होगा जो मील का पत्थर साबित होगा।
6 हजार करोड़ रुपए से ऊपर पहुंची बोली
बुधवार दिन की शुरुआत 4442 करोड़ रुपए की शीर्ष बोली के साथ हुई। इसके बाद की शीर्ष बोलियां4565.20 करोड़, 5488.30 करोड़, 5748 करोड़ रुपए रही। लगभग शाम साढ़े चार बजे बोली6000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई और छह बजे की आज की समय सीमा से पहले तक शीर्ष बोली 6032 .5 करोड़ रुपए थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications