शुरुआती कारोबार में मंगलवार को शेयर बाजार में काफी सुस्ती देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही कोई खास रिकवरी नजर नहीं आ रही है। जबकि कल यानी की सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही उछाल के साथ खुले थे और उछाल के साथ ही बंद भी हुए थे। फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 43 अंक यानि 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 33,298 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 11 अंक की बढ़त के साथ 10,222 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी हल्की खरीदारी नजर आ रही है। सेंसेक्स का मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। तो वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत चढ़ा है।
आज के टॉप गेनर्स शेयरों में एचपीसीएल, एसबीआई, यस बैंक, ल्यूपिन और भारती इंफ्राटेल हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनी में से विप्रो, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी और इचर मोटर्स प्रमुख हैं।
बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी से बाजार में थोड़ी आश नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 0.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,443 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 3 प्रतिशत का उछाल आया है।
दिग्गज शेयरों में आज एचपीसीएल, एसबीआई, आईओसी, यस बैंक, इंडिया बुल्स हाउसिंग, टाटा मोटर्स डीवीआर, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक 2.9 से 0.75 प्रतिशत तक चढ़े हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
