7वें वेतन आयोग की सिफ़ारिश है कि सरकारी कर्मचारी और उनकी भारतीय रेलवे में काम करने वाली पत्नियां एलटीसी (LTC) की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी है, यह अच्छी खबर इस बार रेलवे कर्मचारियों के लिए है। 7वें वेतन आयोग की सिफ़ारिश है कि सरकारी कर्मचारी और उनकी भारतीय रेलवे में काम करने वाली पत्नियां एलटीसी (LTC) की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। सरकार ने कहा है कि, रेलवे के कर्मचारी पहली बार लीव ट्रेवल कन्सेसन (एलटीसी) का लाभ लेंगे। यह 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार है।
फ्री पास की सुविधा के साथ एलटीसी की सुविधा
कार्मिक मंत्रालय, जन शिकायत और कार्मिक और ट्रेनिंग (डीओपीटी) के पेंशन विभाग द्वारा मंत्रालय में 27 मार्च को एक परिपत्र जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि, मौजूदा एलटीसी निर्देशों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी और भारतीय रेलवे में काम कर रही उनकी पत्नियां एलटीसी की सुविधा के लिए पात्र नहीं हैं क्योंकि उनके लिए ‘फ्री पास' की सुविधा पहले से उपलब्ध है। फिर भी, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों में कहा गया है कि उन्हें भी एलटीसी के कोटे में शामिल किया जाये।
विभाग के द्वारा किया जा रहा है विचार
रेल मंत्रालय की सलाह के साथ इस मामले पर विभाग द्वारा विचार किया गया है। यह निर्णय लिया गया है कि रेलवे के कर्मचारियों को 4 साल में एक बार पूरे भारत के लिए एलटीसी की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। रेल मंत्रालय ने कहा है कि यह ‘ऑल इंडिया एलटीसी' रेल कर्मचारियों के लिए पूरी तरह एच्छिक रहेगी।
रेलवे सर्वेंट रूल
यह कहा गया है कि रेलवे कर्मचारियों पर रेलवे सर्वेंट (पास) रूल लागू रहेगा और सीसीएस (एलटीसी) रूल्स के अनुसार "ऑल इंडिया एलटीसी" की सुविधा पास रूल के विशेष अध्यादेश द्वारा प्रदान की जाएगी। डीओपीटी के इस अध्यादेश (ऑर्डर) में यह भी कहा गया है कि रेलवे कर्मचारी "होम टाउन एलटीसी" के लिए पात्र नहीं होंगे और वे जिस साल एलटीसी की सुविधा लेना चाहते हैं, उन्हे उस साल का प्रिव्लेज पास (छूट या फ्री टिकिट) छोड़ना होगा।
ऐसा होगा नियम
इसके अलावा ऑर्डर में कहा गया है कि उन्हें पास रूल के मिलने वाले विभिन्न पास जैसे ड्यूटी पास, स्कूल पास, विशेष मेडिकल पास आदि मिलते रहेंगे। यदि रेलवे कर्मचारी ने किसी साल प्रिव्लेज पास का लाभ ले लिया तो उस साल वो एलटीसी का लाभ नहीं ले पाएगा।
ऑर्डर में कहा गया है कि रेलवे के कर्मचारी जो किसी रेलवे पीएसयू या अन्य किसी जगह डेपुटेशन पर हैं वो भी एच्छिक एलटीसी का लाभ लेने के पात्र होंगे।
हमसे जुड़ें
आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें जरूर बताएं साथ ही व्यापार-वित्त से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और, ट्विटर पर हमें फॉलो करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications