दिल्ली में पेट्रोल के दाम ₹3.23, डीजल के दाम ₹6.23 बढ़े!

अगर आप हेडलाइन पढ़कर चौंक गए हैं तो थोड़ी सांस ले लीजिए। हेडलाइन में बताए गए आंकड़े पूरी तरह सही हैं पर वह पिछले एक साल में दिल्ली में हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में हुए बदलाव हैं। आगे आप पूरी खबर पढ़कर आंकड़ो को समझ सकते हैं। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगातार हाहाकर मचा हुआ है। जनता में नाराजगी है और विपक्ष बढ़ी हुई कीमतों के लिए सरकार को दोष दे रहा है। पर अगर हम आंकड़ो के जरिए पिछले एक साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों का आंकलन करें तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आएंगे।

Changes in petrol diesel price in Delhi in last one year

कितना बढ़ा दाम

दिल्ली में पिछले एक साल में पेट्रोल के दाम सिर्फ 3 रुपए 23 पैसे ही बढ़े हैं। जनवरी 2017 से लेकर 2 अप्रैल तक की कीमतों में होने वाले बदलाव पर एक नजर डालते ही तस्वीर साफ हो जाती है। यहां हम आपको जनवरी 2017 से आज 2 अप्रैल तक पेट्रोल की कीमतों में हुए बदलाव को लेकर एक आंकड़ा दे रहे हैं-

कीमतों में बदलाव

देखिए जनवरी 2017 से लेकर 2 अप्रैल 2018 तक पेट्रोल की कीमतों में हुआ बदलाव-

तारीखकीमतों में बदलाव
02-04-2018₹ 73.83 प्रति ली.
01-04-2018₹ 73.73
03/01/18₹ 71.57
02/01/18₹ 73.05
01/01/18₹ 69.97
12/01/17₹ 69.22
11/01/17₹ 69.14
10/01/17₹ 70.76
09/01/17₹ 69.26
08/01/17₹ 65.4
07/01/17₹ 63.09
06/01/17₹ 66.91
05/01/17₹ 68.09
04/01/17₹ 66.29
01/02/17₹ 70.60

इस तरह से देखा जाए तो वर्तमान कीमत से यदि जनवरी की कीमत को घटाएंगे तो कुल 3.23 रुपए का परिवर्तन देखने को मिलेगा। यानि कि पिछले एक साल 3 महीने में पेट्रोल की कीमतें सिर्फ 3 रुपए 23 पैसे की बढ़ी हैं।

डीजल के दाम में बदलाव

इसी तरह से यदि हम डीजल के दाम पर नजर डालेंगे तो डीजल के दाम में भी 6 रुपए 32 पैसे का बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में डीजल के दाम जनवरी 2017 में 57 रुपए 82 पैसे थे और अब वर्तमान में दिल्ली में डीजल का दाम 64.69 रुपए प्रति लीटर है।

कीमतों में वृद्धि

देखिए जनवरी 2017 से लेकर 2 अप्रैल 2018 तक पेट्रोल की कीमतों में हुआ बदलाव-

तारीखकीमतों में बदलाव
02-04-2018₹ 64.69 प्रति ली.
01-04-2018₹ 64.58
03/01/18₹ 62.25
02/01/18₹ 64.11
01/01/18₹ 59.7
12/01/17₹ 58.4
11/01/17₹ 57.73
10/01/17₹ 58.92
09/01/17₹ 57.13
08/01/17₹ 55.58
07/01/17₹ 53.33
06/01/17₹ 55.94
05/01/17₹ 57.35
04/01/17₹ 55.61
01/02/17₹ 57.82

इस तरह से देखा जाए तो दिल्ली में डीजल के दाम में जनवरी 2017 से लेकर अप्रैल 2018 तक डीजल के दाम सिर्फ 6 रुपए 32 पैसे बढ़े हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+