दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्र में अब लोगों को अपग्रेडेड ईंधन मिलेगा। इस ईंधन में बदलाव 1 अप्रैल से शुरु हो जाएगा। तेल कंपनियां तेजी से सभी स्टेशनों पर नए ईंधन की आपूर्ति शुरु कर रही हैं, वहीं तेल कंपनियां इसके लिए किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले रही हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बताया कि राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए किए गए हालिया उपाय के अनुसार एक अप्रैल से दिल्ली में यूरो-6 ग्रेड के पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करने के लिए सरकारी तेल विपणन कंपनियां पूरी तरह तैयार हैं।

साल 2015 में, सरकार ने एक अप्रैल, 2020 से यूरो 6 उत्सर्जन मानदंड लागू करने का फैसला किया था। जिसके बाद एबीएस-6 पेट्रोल और डीजल की बिक्री होगी, जबकि अभी यूरो-4 ग्रेड की बिक्री हो रही है।
राष्ट्रीय राजधानी में उच्चस्तर के वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली ने एक अप्रैल, 2018 से ही इसे शुरू करने का फैसला किया गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि आईओसी, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी कल से अपने सभी आउटलेटों पर कम प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन की आपूर्ति शुरू कर देंगी।
उन्होंने बताया कि यूरो6 मानक के अनुकूल ईंधन की आपूर्ति पूरे देश में शुरू करने के लिए लक्ष्य एक अप्रैल2020 का लक्ष्य रखा गया है लेकिन दिल्ली के लिए इसे पहले ही शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "कंपनी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार से बीएस-6 ईधन को उतारने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सभी आउटलेट पर अब बीएस-4 ईंधन को बदला जा रहा है।"
अधिकारियों को उम्मीद है कि ये अपग्रेडेट ईंधन दिल्ली के पर्यावणर को सुधार सकता है। दिल्ली में अधिकांश वाहन फिलहाल बीएस-4 के अनुरूप इंजनों का उपयोग करते हैं, लेकिन बीएस-6 के लिए छलांग लगाने से वायुमंडल में प्रदूषित कणों की 10-20 फीसदी कमी होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
