केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस की दर में 6 प्रतिशत की वृद्धि की है और इसके साथ यह दो साल में उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इससे सीएनजी और रसोई गैस के भाव बढ़ जाएंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से किचन का बजट हो सकता है कि इससे आपकी रसोई का बजट थोड़ा सा बढ़ सकता है।
1 अप्रैल से बढ़ जाएंगी कीमतें
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार घरेलू फील्ड से उत्पादित अधिकांश प्राकृतिक गैस की कीमत एक अप्रैल से 3.06 डॉलर प्रति इकाई (प्रति10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट) होगी। यह वृद्धि 1 अप्रैल से 7 महीने के लिए की गई है, अभी यह 2.89 डॉलर है।
कैसे तय होता है दाम?
अमेरिका, रूस और कनाडा जैसे देशों में औसत दरों के आधार पर प्राकृतिक गैस की कीमत हर 6 महीने बाद निर्धारित की जाती है। भारत अपनी कुल जरूरत का करीब आधा हिस्सा आयात करता है। आयातित गैस की कीमत घरेलू दर के मुकाबले दोगुने से अधिक होती है। यह लगातार दूसरा मौका है जब गैस के दाम बढ़ाये गए हैं। इससे अप्रैल-सितंबर 2016 के बाद गैस की दर उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। उस समय इतनी ही कीमत घरेलू उत्पादकों को दी जाती थी।
रिलायंस-ONGC को मिलेगा लाभ
गैस कीमत में वृद्धि से ऑइल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी उत्पादक कंपनियों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इससे सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस महंगी होगी। इसका कारण इसमें प्राकृतिक गैस का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाता है। इससे यूरिया और बिजली उत्पादन की लागत भी बढ़ेगी।
सिर्फ पाइप के जरिए पहुंचने वाली LPG होगी महंगी
गहरे पानी, उच्च तापमान जैसे कठिन क्षेत्रों में नये फील्डों से उत्पादित गैस की कीमत सीमा अप्रैल- अक्तूबर 2018 के लिए बढ़ाकर 6.78 डॉलर प्रति इकाई कर दिया गया है। फिलहाल यह 6.30 डालर प्रति10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट है। इस वृद्धि से घरेलू गैस आधारित बिजली उत्पादनकी लागत करीब 3 प्रतिशत बढ़ेगी। साथ ही इससे सीएनजी और पाइप के जरिए घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस की कीमत क्रमश: 50-55 पैसे और 35-40 पैसे प्रति घन मीटर बढ़ेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications