नीरव मोदी के किस्से और घोटालों से सभी वाकिफ हैं, नीरव मोदी ने क्या किया और कैसे देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक को चूना लगाया इसके बारे में भी हर जानकारी इंटरनेट पर मौजूद है। अब एक ऐसा शख्स पकड़ा गया है जिसने बैंक को नहीं बल्कि बैंक के जरिए लोगों को ठगने का शातिर खेल खेला है।

ये शख्स उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में पकड़ा गया है जिसने 'कर्णाटक बैंक' की फर्जी ब्रांच खोलकर लोगों को चूना लगाने का काम किया है। इस बैंक को बलिया जिले के मुलायम नगर के फेफना इलाके में खोला गया था। बुधवार को पुलिस ने इस ठग का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस ने इस ठगी के लिए अफाक अहमद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अहमद यूपी के ही बदायूं का रहने वाला है। अहमद इस ब्रांच का मैनेजर बनकर विनोद कुमार कांबली के नाम से ठगी का धंधा कर रहा था। अहमद के पास विनोद कांबली के नाम से फर्जी आधार कार्ड और कई तरह के फर्जी पहचान पत्र थे। अहमद ने लोगों को बताया था कि वह मुंबई में पैदा हुआ और पला बढ़ा है।
पुलिस ने बताया कि फर्जी ब्रांच से करीब 1.37 लाख रुपए बरादम किए हैं। बैंक में अब तक 15 सेविंग खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट खोले जा चुके थे। पुलिस ने फर्जी बैंक की ब्रांच से लैपटॉप, फर्नीचर, फर्जी बैंक खाता खोलने के फॉर्म समेत तमाम उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि उन्हें दिल्ली स्थित बैंक ऑफ कर्णाटका के एडिशनल जनरल मैनेजर से बलिया में फर्जी ब्रांच के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई की गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications