आज यानि 29 मार्च 2018 को डीजल और पेट्रोल की कीमतों एक बार फिर बदलाव देखा गया है। देश भर के पेट्रोल पंप पर तेल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।
आज यानि 29 मार्च को डीजल और पेट्रोल की कीमतों एक बार फिर बदलाव देखा गया है। देश भर के पेट्रोल पंप पर तेल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि 16 जून 2017 के बाद से हर रोज डीजल और पेट्रोल की कीमतों को बदलने का निर्णय लिया गया है। पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे और डीजल के दाम में 15 पैसे की तेजी देखी गई है। पेट्रोल-डीजल की दरों में उतार-चढ़ाव से जुड़ी हर खबर हम आपको सबसे पहले और सबसे सटीक देने की कोशिश करेंगे, ताकि आप हर दिन होने वाले बदलावों से अपडेट रहें। आइए देखते हैं देश के 10 बड़े राज्यों में डीजल पेट्रोल की कीमत आज कितनी है।
नई दिल्ली
बात सबसे पहले करेंगे राजधानी नई दिल्ली की। यूपी और हरियाणा सीमा से सटे लोग हमेशा दिल्ली में पेट्रोल या डीजल लेते हैं जिसके पीछे एक बड़ा कारण है कि दिल्ली में यूपी और हरियाणा के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम कम हैं। अभी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 73.08 पैसे हैं जबकि डीजल का दाम 63.92 पैसे है। आगे देखें यूपी में डीजल और पेट्रोल के दाम
उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी देखी गई है। दरों में तेजी के बाद यूपी में पेट्रोल का दाम 74.61 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 64.24 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें उत्तराखंड में डीजल और पेट्रोल के दाम
उत्तराखंड
उत्तराखंड में पेट्रोल के दाम 14 पैसे बढ़कर 75.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। जबकि डीजल का दाम 64.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आगे देखे बिहार में डीजल और पेट्रोल के दाम
बिहार
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद बिहार में पेट्रोल का दाम 78.59 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 68.52 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम
मध्यप्रदेश
यूपी और बिहार के मुकाबले मध्यप्रदेश में तेल के दाम ज्यादा हैं। पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद मध्यप्रदेश में पेट्रोल का दाम 78.60 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 67.26 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें राजस्थान में डीजल और पेट्रोल के दाम
राजस्थान
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद राजस्थान में पेट्रोल का दाम 75.77 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 68.18 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मुंबई में डीजल और पेट्रोल के दाम
मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट के तमाम साधन हैं। मुंबई मे दिल्ली के मुकाबले डीजल और पेट्रोल के दामों में 5-6 रुपए का फर्क है। हाल ही में डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई तेजी के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 80.94 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 68.07 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें कोलकाता में डीजल और पेट्रोल के दाम
कोलकाता
कोलकाता में दिल्ली के डीजल और पेट्रोल के दाम दिल्ली के मुकाबले थोड़े ज्यादा है पर मुंबई के मुकाबले ये दाम कम हैं। कोलकाता में दरों में तेजी के बाद पेट्रोल का दाम 75.80 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल के दाम 66.61 रुपए प्रति लीटर है।
गोवा
देश के अन्य राज्यों के मुकाबले गोवा में सबसे सस्ती दरों पर डीजल और पेट्रोल मिलता है। यदि चार महानगरों से गोवा की तुलना करें तो गोवा में और बाकी के शहरों में डीजल और पेट्रोल के दामों में 6-12 रुपए का फर्क मिलेगा। दरों में तेजी के बाद से गोवा में पेट्रोल का दाम 67.32 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 65.01 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दाम
गुजरात
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद गुजरात में पेट्रोल का दाम 72.06 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 68.31 रुपए प्रति लीटर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
