पीएफ खाताधारकों को केंद्र सरकार जल्द ही खुशखबरी दे सकती है। केंद्र सरकार जल्द ही असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के खाते में 12 प्रतिशत तक का अंशदान दे सकती है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने बजट के बाद इस बात की घोषणा की थी कि, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत नए कर्मचारियों के खातों में 12 फीसदी का योगदान किया जाएगा। हालांकि इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए एक शर्त पूरी करनी होगी। इस योजना के तहत वैसे कर्मचारी आते हैं जिन्होंने 1 अप्रैल 2016 के बाद रोजगार पाया है और उनका वेतन15 हजार रुपये प्रति महीने तक है।

12% का अंशदान देगी सरकार
वित्तमंत्री ने कहा था कि, सरकार ने सभी क्षेत्रों के नए कर्मचारियों के ईपीएफ खातों में 12 फीसदी का योगदान करने का निर्णय लिया है, EPFO में 1.16 फीसदी के मौजूदा योगदान के साथ सरकार पर अब लगभग 6,750 करोड़ रुपए का सालाना अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अब वित्तराज्य मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस बारे में सदन में जानकारी दी है। वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि नए कर्मचारियों के लिए ईपीएफ में 12% योगदान सरकार द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से 1 करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा।
1 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार
सरकार ने विभिन्न उद्योगों में नव नियुक्त श्रमिकों के भविष्य निधि कोष में नियोक्ता के हिस्से का पूरा योगदान तीन साल तक खुद करने की योजना को गुरुवार 29 मार्च को मंजूरी दे दी। यह योगदान मूल वेतन का 12 प्रतिशत होगा और उम्मीद है कि इससे एक करोड़ नौकरियां पैदा करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
पेंशनर्स के लिए भी शुरु की सुविधा
आपको बता दें अभी वर्तमान में ईपीएफ खाते पर 8.55 प्रतिशत की दर से ब्याज दर मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन( ईपीएफओ) ने पेशंनर पोर्टल https://epfindia.gov.in/PensionPaymentEnquiry की शुरुआत की है जिसके जरिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर मौजूद इस पोर्टल से पेंशनर सभी पेंशन संबंधी जानकारी जैसे पेंशन भुगतान आदेश संख्या, पेंशनर भुगतान आदेश विवरण, पेंशनर पासबुक जानकारी, पेंशन जमा होने की तिथि, पेंशनर जीवन प्रमाणप्रत्र आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
