सोमवार के दिन भले ही शुरुआती कारोबार में शेयर मार्केट फिसड्डी रहा हो, लेकिन क्लोजिंग बहुत ही शानदार रही। तो वहीं आज यानी की मंगलवार को ग्लोबल मार्केट मार्केट से शानदार संकेत देखने को मिल रहे हैं। कल के कारोबार में डाओ जोंस 669 अंकों की शानदार उछाल के साथ बंद हुआ। तो वहीं एशियाई बाजारों की मजबूत शुरुआत देखने को मिली। आपको बता दें एसजीएक्स निफ्टी में भी तेजी नजर आ रही है।

अगर भारतीय बाजार की बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 122 अंकों की बढ़त के साथ 33,188.62 पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 57.60 की बढ़त के साथ 10,188.25 पर कारोबार कर रहा है।
साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। आज टॉप गेनर्स में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एचपीसीएल, यूपीएल और विप्रो 2.81 से 1.24 फीसदी तक कारोबार कर रहे हैं।
बात करें टॉप लूजर्स कंपनियों की तो इसमें भारती एयरटेल, गेल, भारती इंफ्राटेल, हीरो मोटोकॉर्प और एचसीएल प्रमुख हैं।
कमोडिटी बिजनेस में गोल्ड की खरीदारी में जहां कमी आयी है तो वहीं सिल्वर ने अपनी चमक कायम रखी है।
आपको बता दें कि कल के कारोबार में डाओ जोंस 669.40 अंक यानि की 2.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24202.60 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं नैस्डेक 227.28 अंक बढ़कर 7220.54 के स्तर पर बंद हुआ है। जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications