महानंदी कोलफील्ड्स लि. को वित्त वर्ष 2000-01 से 2010-11 के बीच की अवधि में स्वीकृत सीमा से अधिक उत्पादन के लिए 17 परियोजनाओं को 8,297.77 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है।
कोल इंडिया ने सोमवार को बताया कि उसकी सहयोगी कंपनी महानंदी कोलफील्ड्स लि. को वित्त वर्ष 2000-01 से 2010-11 के बीच की अवधि में स्वीकृत सीमा से अधिक उत्पादन के लिए 17 परियोजनाओं को 8,297.77 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। खनन दिग्गज की सहायक कंपनी पहले ही 'वैध कानूनी आधार' पर अपवर्जन का निवेदन दाखिल कर चुकी है।

हालांकि इस नोटिस के बाद भी कोल इंडिया के शेयरों में तेजी देखी गई है। सुबह 9.15 बजे मार्केट खुलने पर कोल इंडिया के शेयर 275.40 रुपए के स्तर पर थे 10 बजे के दौरान शेयरों में करीब 3 रुपए की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद शेयर में एक बार फिर तेजी देखी गई और शेयर 276.35 रुपए के स्तर पर पहुंच गए। कोल इंडिया के शेयरों में 1.06 प्रतिशत की तेजी देखी गई जबकि शेयरों में 2.85 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।
कोल इंडिया ने विनियामक फाइलिंग में कहा गया है कि महानंदी कोलफील्ड्स लि. की 17 परियोजनाओं को 6 मार्च और 7 मार्च, 2018 को खनन उपनिदेशक राउरकेला, संबलपुर और तलचर सर्किल का कुल 8,297.77 करोड़ रुपए का नोटिस प्राप्त हुआ है।
कंपनी ने कहा है कि यह नोटिस अवैध खनन के लिए नहीं, बल्कि स्वीकृत सीमा से अधिक खनन के लिए प्राप्त हुआ है।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दो अगस्त, 2017 को दिए गए आदेश के आलोक में ओडिशा में बिना जरूरी मंजूरी के खनन करनेवाले खनन पट्टाधारियों पर 100 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है और राउरकेला, संबलपुर और तलचर सर्किल के डीडीएम ने इस संबंध में एमसीएल की 24 कोयला खनन परियोजनाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications