वित्त मंत्रालय ने भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) के बांडों के लिए चालू वित्त वर्ष में 5000 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी को मंजूरी दी है। इन बांडों की खरीदारी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा की जाएगी। उपर्युक्त राशि के लिए गारंटी शुल्क को भी वित्त मंत्रालय द्वारा माफ कर दिया गया है।

रेल मंत्रालय ने 11 मार्च, 2015 को एलआईसी के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत एलआईसी को वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2019 तक की चिन्हित रेल परियोजनाओं के लिए 150000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करानी है।
उपर्युक्त एमओयू को ध्यान में रखते हुए आईआरएफसी 30 वर्षों की परिपक्वता अवधि वाले बांड जारी कर एलआईसी से धन राशि जुटाता रहा है और रेल परियोजनाओं के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय को धन राशि प्रेषित करता रहा है। हालांकि, आईआरडीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुल ऋण राशि (एक्सपोजर) सीमा संबंधी बाध्यता के कारण एलआईसी एक निश्चित सीमा से ज्यादा मूल्य के आईआरएफसी बांडों को खरीदने में असमर्थ रही है।
एक्सपोजर सीमा संबंधी बाध्यता समाप्त करने के लिए वित्त मंत्रालय ने सरकारी गारंटी को मंजूरी दी है, ताकि एलआईसी आईआरडीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार बगैर किसी सीमा के सरकारी गारंटी वाले बांडों को खरीद सके। एलआईसी की राशि 10 वर्षीय बेंचमार्क यील्ड से 0.30 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दर पर रेल मंत्रालय को उपलब्ध है। उपर्युक्त निर्णय से विभिन्न परियोजनाएं शुरू करने हेतु रेल मंत्रालय के लिए उधारी राशि का प्रवाह और भी अधिक आसान हो जाएगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications