वस्तु एवं सेवा कर के तरह राजस्व संग्रह में लगातार दूसरे महीने फरवरी में गिरावट दर्ज की गई है और यह 1,144 करोड़ रुपए घटकर 85,174 करोड़ रुपए रहा। जनवरी में भी GST संग्रह में गिरावट दर्ज की गई थी और यह 86,318 करोड़ रुपए रहा था, जबकि दिसंबर में कुल 86,703 करोड़ रुपए का GST संग्रह किया गया था।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "GST के तहत प्राप्त कुल राजस्व 2018 के फरवरी (26 मार्च तक प्राप्त) में 85,174 करोड़ रुपए रहा।" बयान में कहा गया है कि फरवरी के लिए 25 मार्च तक कुल 59.51 लाख रुपए का रिटर्न दाखिल किया गया है। बयान में कहा गया है, "कुल 69 फीसदी करदाताओं को मासिक रिटर्न दाखिल करने की जरूरत होती है।"
वित्त मंत्रालय ने कहा कि GST के तहत संग्रहित 85,174 करोड़ रुपए में से 14,945 करोड़ रुपए केंद्रीय GST (सी-GST) के तहत, 20,456 करोड़ रुपए राज्य GST (एसGST) के तहत, 42,456 करोड़ रुपए एकीकृत GST (आई-GST) के तहत तथा 7,317 करोड़ रुपए मुआवजा सेस के तहत प्राप्त हुए।
बयान में कहा गया है कि 12,140 करोड़ रुपए को आई-GST से सी-GST खाते में और 13,424 करोड़ रुपए को आई-GST से एस-GST खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा, "इस प्रकार कुल 25,564 करोड़ रुपए की रकम को आई-GST से सी-GST और एस-GST में निपटान के तरीके के तहत हस्तांतरित किया जाएगा।"
पिछले साल जुलाई में GST संग्रह 95,000 करोड़ रुपए से अधिक रहा था, जबकि अगस्त में यह 91,000 करोड़ रुपए से अधिक था।


Click it and Unblock the Notifications