एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन और सबसे अमीर आदमी के बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से दिसंबर 2018 में होना तय हो गई है। आपको बता दें कि शनिवार को गोवा के एक होटल में श्लोका और आकाश की प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी आयोजित की गई। जिसके तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।
पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर
गोवा में प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी के बाद अंबानी परिवार अपनी होने वाली बहु के साथ मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। बता दें कि यह पहला मौका है जब मुकेश अंबानी का पूरा परिवार एक साथ होने वाली बहु के साथ मीडिया के सामने आए।
दिसंबर 2018 में ही होगी शादी
आपको बता दें कि रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनियों में से एक रोजी ब्लू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं। रिर्पोट के अनुसार अभी दोनों परिवार इस मुद्दे पर कुछ बोल नहीं रहे हैं, लेकिन दोनों की सगाई जल्द ही हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर 2018 में इनकी शादी हो सकती है।
आकाश अंबानी के बारे में
आकाश अंबानी के बारे में आप जानते ही होंगे, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं आकाश, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। इनके बाद मुकेश अंबानी के दो जुड़वा बच्चे ईशा और अनंत अंबानी पैदा हुए थे। आकाश अभी रिलायंस जियो के बोर्ड में शामिल हैं।
श्लोका मेहता के बारे में
आकाश और श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ में पढ़ाई करते थे। एक ओर जहां आकाश जियो की कमान संभाल रहे हैं तो वहीं श्लोका रोजरी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक हैं। साथ ही वो कनेक्ट फॉर संस्था की को-फाउंडर भी हैं। यह संस्था गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। श्लोका, रसेल मेहता और मोना की तीन संतानों में से सबसे छोटी हैं।
नीरव मोदी के रिश्तेदार हैं रसेल परिवार
आपको बता दें कि रसेल परिवार विवादास्पद हीरा व्यापारी नीरव मोदी के निकट संबंधी भी हैं। हालांकि, शादी की खबर की पुष्टि को लेकर अंबानी परिवार व उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है। तो वहीं परिवार के करीबी लोगों का कहना है आकाश की शादी या सगाई की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है। तो वहीं मेहता कंपनी रोजी ब्लू की तरफ से भी अब तक कोई जवाब नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications