यहां पर आपको बताएंगे कि शताब्दी ट्रेनों का किराया भारतीय रेलवे द्वारा क्यों कम किया जा रहा है?
ट्रेन के सफर को और आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे की ओर से पैसेंजर्स के लिए कुछ ट्रेनों का किराया सस्ता किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 25 AC शताब्दी ट्रेनों का किराया घटाया जाएगा। रेलवे के अनुसार कुछ शताब्दी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी कम है जिसकी वजह से यह कदम उठाया जा रहा है। अब इंडियन रेलवे इससे जुड़े प्रस्ताव पर सक्रियता से काम करेगा।
ऐसा करने से आय में हुआ है इजाफा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिछले साल दो मार्गों पर इस योजना को प्रायोगिक तौर पर शुरु किया गया था, जिसकी सफलता से इस पहल को काफी जोर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक तौर पर जिन दो खण्डों में इसे लागू किया गया है, उनमें से एक में आय में 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और 63 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने बुकिंग कराई है।
फ्लेक्सी-फेयर के चलते सहनी पड़ रही आलोचना
आपको बता दें कि इसी समय फ्लेक्सी-फेयर योजना, जो कि किराए से जुड़ी योजना है रेलवे को इसकी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस नियम को लेकर लोगों में यह धारणा बनी हुई है कि इससे शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों के किरायों में वृद्धि हुई है। रेलवे 45 शताब्दी ट्रेनों का परिचालन करती है और ये देश की सबसे तेज गति की ट्रेनों में से हैं।
शताब्दी ट्रेन से यात्रा करने से बचते हैं लोग
रेलवे के अनुसार ऐसा देखा गया है कि शताब्दी ट्रेनों के रुटों पर पड़ने वाले ऐसे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बहुत कम होती है, जहां से ट्रेन नहीं खुलती है या उसका सफर खत्म नहीं होता है ऐसी जगहों पर लोग ट्रेन की बजाय AC बसों से जाना पसंद करते हैं। बीच के इन स्टेशनों के लिए बस का कम किराया यात्रियों को आकर्षित करता है।
एसी ट्रेन की जगह एसी बस से जान पसंद करते हैं लोग
रेलवे की मानें तो इन एसी बसों का किराया शताब्दी से काफी कम है। जिसकी वजह से यात्री सड़क से जाना पसंद करते हैं। इसी कारण से छोटी दूरी के लिए सिर्फ 30 प्रतिशत यात्री ही ट्रनों से सफर करते हैं। इसलिए रेलवे इन ट्रेनों का किराया घटाने पर सोच-विचार कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications