टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद अब म्यूजिक की दुनिया में जियो का बड़ा धमाका होने वाला है। जी हां रिलायंस जियो ने अब म्यूजिक की दुनिया में भी अपना पैर जमाने की कोशिश के जुगाड़ में लग गया है, जियो म्यूजिक में मशहूर म्यूजिक एप सावन के साथ समझौते की घोषणा की है। इस समझौते का वैल्यूएशन 100 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा होगा और नई कंपनी का नाम जियो सावन होगा।
आकाश अंबानी के नेतृत्व में हुआ है समझौता
आपको बता दें कि दोनों कंपनियों में यह समझौता आकाश अंबानी के नेतृत्व में हुआ है। बयान में यह कहा गया है कि रिलायंस जियो की मैनेजिंग टीम इस समझौते को नई ऊंचाई तक ले कर जाएगी। सावन के सीईओ ऋषि मल्होत्रा ने कहा है कि लगभग 10 साल पहले हम यह सोच रहे थे, कि एक म्यूजिक प्लेटफार्म तैयार किया जाना चाहिए, जो साउथ एशिया संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर पेश कर सके। रिलायंस जियो के साथ हमारा करार इसे और ऊपर ले जाएगा और आसान बनाएगा।
वर्तमान में जियो म्यूजिक का मार्केट वैल्यू
वर्तमान में जियो म्यूजिक की मार्केट वैल्यू 67 करोड़ डॉलर है। समझौते के अलावा रिलायंस जियो नई कंपनी में और 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा है कि सावन से करार ऑनलाइन म्यूजिक को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
रिलायंस जियो की हिस्सेदारी खरीद रहा है सावन
इस समझौते के साथ ही रिलायंस जियो सावन के वर्तमान शेयरधारकों में हिस्सेदारी भी खरीद रही है। इनमें टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट लिबर्टी मीडिया और वर्ल्ड मैन शामिल है। सावन के तीनों फाउंडर ऋषि मल्होत्रा परमजीत सिंह विनोद बट अपने पद पर बने रहेंगे।
बढ़ेगी डिमांड
अगर यह समझौता सफल रहता है तो जियो और सावन की हिस्सेदारी जियो के ग्राहकों के लिए खुशखबरी तो होगी ही, साथ ही जियो की यूजर्स की संख्या और बढ़ेगी। तो वहीं सावन कंपनी को म्यूजिक के क्षेत्र अपार सफलता मिले की संभावना होगी। खासकर म्यूजिक कॉम्प्टीटर के लिए यह एक बड़ा झटका होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications