केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार अब नए तरह की वेतन वृद्धि नीति पर काम शुरु कर रही है। खबरें हैं कि इस वेतन नीति के लागू हो जाने से भविष्य में किसी भी वेतन आयोग को बनाने का काम खत्म हो जाएगा। इस वेतन नीति में 50 फीसदी से ज्यादा डीए हो जाने पर वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। जाहिर है 68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों पर इस फैसले का सीधा असर होगा।
नई वेतन नीति पर विचार
समाचार पोर्टल जी न्यूज ने जी बिजनेस के हवाले खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, सरकार इस बारे में विचार कर रही है और एक नई व्यवस्था बना रही है जिसमें 68 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 52 लाख पेंशन भोगियों को नई वेतन नीति का लाभ मिल सकेगा।
डीए बढ़ने पर बढ़ जाएगी सैलरी
ऐसी खबरें हैं कि, नई वेतन नीति में में 50 फीसदी से ज्यादा DA हो जाने पर वेतन में अपने आप वृद्धि हो जाएगी। इस व्यवस्था को ऑटोमेटिक पे रिवीजन सिस्टम के नाम से शुरु किया जा सकता है। हालांकि अब तक ये नहीं पता चल सका है कि 50 प्रतिशत डीए हो जाने पर कितने प्रतिशत वेतन बढ़ेगा?
न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग
इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों ने सरकार से मांग की थी कि न्यूनतम वेतन को 18 हजार रुपए से बढ़ाकर 26 हजार रुपए कर दिया जाए। ऐसे संकेत मिले हैं कि सरकार शायद ही कर्मचारियों की इस मांग को माने, हालांकि कर्मचारियों के दबाव और आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार ये मांगे मान भी सकती है।
1 अप्रैल को खुशखबरी दे सकती है सरकार!
वहीं न्यूनतम वेतनमान को लेकर ऐसी भी खबरें हैं कि सरकार 1 अप्रैल 2018 को केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। दावा किया जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतनमान 18 हजार रुपए से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने का एलान कर सकती है।
फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग
वहीं ऐसी भी खबरें हैं कि फिटमेंट फैक्टर को भी सरकार बढ़ा सकती है। अभी वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना है जिसे बढ़ाकर 3 गुना किया जा सकता है। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि उनकी न्यूनतम सैलरी बढ़ाकर 26 हजार रुपए की जाए और फिटमेंट को 3 गुना की बजाय 3.68 गुना किया जाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications