केंद्र सरकार धीरे-धीरे नीरव मोदी की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई तेज कर रही है। इसी क्रम में प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को नीरव मोदी की 35 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया है। नीरव मोदी 13,540 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी है। ईडी अधिकारी सीबीआई के साथ मिलकर नीरव मोदी के मुंबई स्थित आवास समुद्र महल में छापे मारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

खबरों के मुताबिक ये छापा और तलाशी अभियान शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक जारी रही और इस दौरान 15 करोड़ रुपए के एंटीक आभूषण, 1.40 करोड़ रुपए की अत्याधुनिक कीमती घड़ियां और जाने माने पेंटर एमएफ हुसैन, केके हेबर और अमृता शेरगिल की 10 करोड़ रुपए मूल्य की पेंटिंग्स को जब्त कर लिया गया है।
ईडी ने 10 करोड़ रुपए की हीरे की अंगूठी भी जब्त कर ली है। ईडी ने 13,540 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मेहुल चोकसी के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज करने के बाद यह कदम उठाया है।
ईडी ने अभी तक देशभर में 251 से अधिक स्थानों की तलाशी ली है और इस दौरान हीरे, सोने, कीमती धातुओं और मोतियों को जब्त किया है। ईडी ने नीरव मोदी समूह और मेहुल चोकसी समूह की 7,638 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां भी जब्त कर ली हैं। गौरतलब है कि चोकसी, नीरव मोदी और उनका परिवार जनवरी के पहले सप्ताह में ही देश छोड़कर फरार हो गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
