यहां पर आपको 2017-2018 के भारत के टॉप 10 अमीर सेलिब्रिटी के बारे में बताएंगे।
बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने भारत सहित दुनिया में अपने काम से नाम कमाया है। हर साल फोर्ब्स पत्रिका द्वारा ऐसे ही 100 सितारों का नाम चुना जाता है अमीरों की लिस्ट बताने के लिए। हमारे पास ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी की लिस्ट, तो कुछ खिलाडि़यों की लिस्ट है जो कि फोर्ब्स के द्वारा ली गई हैं। तो आइए आपको बताते हैं इन अमीर सितारों के बारे में।
10-रनवीर सिंह
बाजीरॉव यानी की रनवीर सिंह की एक्टिंग की कायल पूरी दुनिया हो चुकी है। इन्होंने बाजीरॉव मस्तानी, पदमावत् जैसी फिल्मों में सफलता प्राप्त करके दुनिया भर में अपने प्रशंसकों की संख्या तो बढ़ा ही ली है साथ ही साथ अपनी कमाई को भी डबल कर लिया है। भारत के अमीर सितारों की लिस्ट में रनवीर सिंह का 10वां स्थान है। इनकी कुल संपत्ति 62.63 करोड़ रुपए है।
9-रितिक रोशन
डुगू यानि की रितिक रोशन की फिल्म काबिल जनवरी 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपार सफलता प्राप्त की और यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई। वैसे तो रितिक ज्यादा फिल्में नहीं करते हैं हर साल उनकी कम से कम 1 ही फिल्म आती है लेकिन फिर भी उन्हें टीवी के विज्ञापन बहुत मिलते हैं इसके अलावा उनके कई साइड बिजनेस भी हैं। इस तरह से रितिक कमाई के मामले में 9वें स्थान पर हैं और इनकी कुल संपत्ति 63.12 करोड़ रुपए है।
8-महेंद्र सिंह धोनी
भारती क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यानि की माही को काफी ज्यादा विज्ञापन मिलते हैं। माही क्रिकेट में खासकर आईपीएल मैचों से अच्छी कमाई करते हैं। इसलिए कमाई के मामले में भी माही टॉप 10 की लिस्ट में आते हैं। इस समय इनकी कुल संपत्ति 63.77 करोड़ रुपए है।
7-प्रियंका चोपड़ा
पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने देश से ज्यादा विदेशों से पैसे कमा रही हैं। वो विदेशी टीवी सीरीज क्वांटिको के सभी सीजन में मुख्य किरदार निभा रहीं हैं जिसके लिए वो अच्छी-खासी फीस भी ले रही हैं। इसके अलावा भारत में वो अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चला रही हैं। इस समय प्रियंका देश की 7वीं सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं और इनकी संपत्ति 68 करोड़ रुपए है।
6-आमिर खान
मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान पूरे साल में 1 ही फिल्म लेकर आते हैं लेकिन कमाई वो करोड़ों की करते हैं। उनकी 1 फिल्म 4-4 फिल्मों के बराबर कमाई करती है। इस समय आमिर खान की कुल संपत्ति 68.75 करोड़ रुपए है।
5- सचिन तेंदुलकर
टॉप 10 अमीर सितारों के लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन 5वें नंबर पर हैं और इनकी संपत्ति 82.50 करोड़ रुपए है। सचिन की कमाई क्रिकेट के अलावा कई जगहों से होती है।
4-अक्षय कुमार
अक्षय कुमार साल में चार-चार फिल्में लेकर आते हैं उनकी ज्यादातर फिल्में कम बजट में बनती हैं लेकिन कमाई हमेशा 100 करोड़ रुपए से ज्यादा होती है। इस समय इनकी संपत्ति 98.25 करोड़ रुपए है।
3-विराट कोहली
विराट कोहली न केवल भारत के बल्कि दुनिया के सबसे अमीर खिलाडि़यों के रुप में जाने जाते हैं। भारत के टॉप 10 अमीर सितारों में विराट कोहली का स्थान तीसरे नंबर पर है। इनकी कुल संपत्ति 100.72 करोड़ रुपए है।
2-शाहरुख खान
रोमांस के किंग शाहरुख खान बस कुछ नंबर से पहली पोजिशन प्राप्त करने से चूक गए हैं। इस समय शाहरुख खान की कुल संपत्ति 170.50 करोड़ रुपए है।
1-सलमान खान
सलमान खान भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी में से एक हैं इस समय ये पहली पोजिशन पर हैं। पिछले कुछ सालों से सलमान की सभी फिल्मों बहुत ज्यादा कमाई कर रही हैं। इस समय सलमान की कुल कमाई 232.83 करोड़ रुपए है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications