आज शुक्रवार को विदेशो में मजबूत रुख और स्थानीय ज्वेलर्स की जोरदार खरीदारी की वजह से सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए महंगा हो गया है। इसका भाव बढ़कर 31,750 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठान बढ़ने से चांदी भी 50 रुपए की तेजी के साथ 39,550 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
क्या कहना है व्यापारियों का
सोने के दाम को लेकर सराफा व्यापारियों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा से अब पूरी दुनिया में व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका प्रबल हो गई है जिसकी वजह से निवेशक भयग्रस्त हैं और वे अपने पैसे को सुरक्षित बनाने के लिए शेयरों के बजाए कीमती धातुओं में निवेश कर रहे हैं।
दिल्ली में सोने का दाम
दिल्ली में सोने का दाम 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,750 रुपए और 31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को भी सोने के दाम बढ़े थे। फिलहाल, गिन्नी का भाव बिना किसी परिवर्तन के 24,800 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर बना रहा।
देखें अपने शहर में सोने का दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
चांदी का दाम
अगर चांदी के दाम की बात करें तो उसमें भी 50 रुपए की तेजी आ गई है यानी चांदी का दाम 39,550 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि, चांदी के सिक्कों का भाव 74,000 रुपए लिवाल और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications