अगर आप जियो का फोन चलाते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आप जल्द ही जियो फोन में भी व्हाट्सएप चला सकते हैं। व्हाट्सएप ने जियो फोन पर व्हाट्सएप चलाने के लिए एक स्पेशल एप बनाया है, जो कि जियो के ऑपरेटिंग सिस्टम KaiOS पर चलेगा। यह जानकारी एक वेबसाइट WaBetaInfo में दी गई है। वेबसाइट में यह कहा गया है कि जियो यूजर्स जल्द ही अपने फोन पर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
टि्वटर पर दी है जानकारी
आपको बता दें कि WaBetaInfo ने अपने अधिकारिक टि्वटर ब्लॉग में यह लिखा है कि व्हाट्सएप बीटा विंडोज फोन पर एप 2.18.38 में एक नए KaiOS एप को बनाए जाने संबंधी जरुरी जानकारी का पता चला है। इससे एक नए प्लेटफॉर्म की मौजूदगी के संकेत मिलते हैं जिसे व्हाट्सएप सर्वर से कनेक्ट किया जा सकता है।
जियो और व्हॉट्सएप
रिर्पोट्स की मानें तो 1.5 अरब से अधिक लोग व्हाट्सएप चलाते हैं, जबकि जियो फोन के ग्राहकों की संख्या करीब 60 लाख है। ऐसे में अगर जियो में भी व्हाट्सएप चलाने की सुविधा हो जाती है तो व्हाट्सएप कंपनी को फायदा मिल सकता है। तो वहीं जियो फोन यूजर्स को भी व्हाट्सएप चलाने की सुविधा मिल जाएगी।
हाल ही में लॉन्च हुआ था फेसबुक एप
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जियो फोन ने अपने ग्राहकों के लिए फेसबुक का एप लांच किया था जिसे जियो फोन यूजर्स स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। बीते साल ही जुलाई महीने में जियोफोन लॉन्च किया गया था। जियो फोन में 2.4 इंच QVGA TFT डिस्प्ले और ड्यूल-कोर प्रोसेसर है।
जियो फोन के फीचर
KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले जियो 4जी फीचर फोन में 512 एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाने की सुविधा दी गई है। जियो फोन में जियो टीवी , जियो टीवी, जियो म्यूजिक और जियो सिनेमा जैसे एप पहले से इंस्टॉल आते हैं। डिवाइस में 24 भारतीय भाषाओं और वॉइस कमांड्स जैसे फीचर हैं। आपको बता दें कि KaiOS लिनक्स आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
