अगर आप सरकारी नौकरी करने की चाह रखते हैं तो आपके सपनों को पूरा करने का मौका दे रहा है देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक। SBI की ओर से 177 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन इसमें आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो आइए आपको एसबीआई के इस जॉब वैकेंसी के बारे में थोड़ा डिटेल में जानकारी दे देते हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया
एसबीआई द्वारा जारी किए गए पदों के लिए आपको सबसे पहले एसबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers पर लॉगिन करना होगा। होमपेज खुलने पर 'ज्वाइन एसबीआई' सेक्शन में करेंट ओपनिंग ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एक नया वेब पेज खुलेगा। अब आपको यहां पर Recruitment of Specialist Cadre Officers पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको डाउनलोड एडवर्रटीजमेंट पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने पर वैकेंसी से संबंधित विज्ञापन खुलेंगे। इसे अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें। अब यहां पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें।
आवेदन करने की लास्ट डेट
आपको बता दें कि एसबीआई द्वारा जारी किए गए पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल 2018 है। साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख 7 अप्रैल 2018 ही है। आपको बता दें कि जारी किए गए पदों के लिए सामान्य और OBC के लिए 600 रुपए फीस है तो वहीं एससी/एसटी/दिव्यांगों के लिए 100 रुपए फीस है। यह आवेदन शुल्क डेबिट/क्रेडिट और नेट बैकिंग के द्वारा जमा किया जा सकता है।
स्पेशल मैनेजमेंट एग्जीक्यिूटिव, पद 35 (अनारक्षित-19)
- जॉब लोकेशन: मुंबई और दिल्ली
- योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनेंस में सीए/आईसीडब्ल्यू/एसीएस/एमबीए या फिर 2 वर्ष का पीजी डिप्लोमा, साथ ही संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
- वेतन: 42020 से 51490 रुपए
- चयन प्रक्रिया: उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा
डिप्युटी मैनेजर (लॉ), पद 82 (अनारक्षित-42)
- योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में 3/5 वर्ष की डिग्री। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 4 साल का अनुभव।
- आयु सीमा: न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष
- वेतन: 31705 से 45950 रुपए
- चयन प्रक्रिया: उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- जरुरी सूचना: अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट।
हमसे जुड़ें
आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें जरूर बताएं साथ ही व्यापार-वित्त से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और, ट्विटर पर हमें फॉलो करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications