जियो अपने कस्टमर के लिए एक नई खुशखबरी लेकर आया है। सस्ते दामों में टैरिफ प्लान लॉन्च करने के बाद अपना ही एक प्रोडक्ट काफी कम दम में पेश कर रहा है। आपको बता दें कि JIO कंपनी ने JioFi के लाइनअप का विस्तार किया है। इसके तहत कंपनी ने JioFi 4G LTE हॉटस्पॉट डिवाइस को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 999 रुपए है। तो आइए इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।
डाउनलोड स्पीड 150 एमबीपीएस
जियो ने नए मॉडल को JioFi JMR815 नाम दिया है। अगर आप इसे खरीदने के इच्छुक हैं तो एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। कंपनी इसके साथ एक साल की वारंटी दे रही है। इसकी डाउनलोड स्पीड 150 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड 50 एमबीपीएस की है।
डिजाइन इन इंडिया
जियो ने अपनी इस डिवाइस को 'डिजाइन इन इंडिया' टैगलाइन दी है। नए जियोफाई मॉडल को गोलाकार डिजाइन वाला बनाया गया है। पहले जियोफाई को अंडाकार आकार में लाया गया था। इसमें पावर ऑन/ऑफ और WPS (वाई-फाई प्रोटेक्टेड सेटअप) जैसे फिजिकल बटन दिए हैं, इसमें बैटरी 4जी और वाई-फाई सिग्नल के लिए नोटिफिकेशन लाइट दी गई है।
एक बार में 32 यूजर हो सकते हैं कनेक्ट
आपको बता दें कि इससे एक बार में 32 यूजर्स कनेक्ट हो सकते हैं। इसमें 31 वाई-फाई के माध्यम से और 1 यूएसबी के जरिए कनेक्ट हो सकता है। कनेक्ट होने के बाद स्मार्टफोन पर जियो 4जी वॉयस एप के जरिए HD वॉयस और वीडियो कॉल्स लिए जा सकेंगे। इसके अलावा इसमें ALT3800 वॉयस प्रोसेसर दिया गया है और ये FDD-Band 3, Band 5 और TDD-Band 40 को सर्पोट करता है। इसमें जियोफाई कॉर्ड स्लॉट दिया गया है, इसकी स्टोरेज को 64 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
300mAh की पावरफुल बैटरी
जियोफाई में 300mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह साढ़े तीन घंटे तक चलता है। ऑरिजनल जियोफाई जियोफाई को 2300mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। फिलहाल इसे जियो की वेबसाइट पर पर जगह नहीं दी गई है।
हमसे जुड़ें
आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें जरूर बताएं साथ ही व्यापार-वित्त से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और, ट्विटर पर हमें फॉलो करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications