जो लोग अमेरिका में जॉब करते हैं उनके लिए भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की ओर से H1-B वीजा के आवेदन 2 अप्रैल से स्वीकार किए जाएंगे। मंगलवार को अमेरिकी सरकार की संबंधित एजेंसी यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने इसकी घोषणा की। खास बात यह है कि इस बार एजेंसी ने सभी H1-B वीजा आवेदनों की प्रीमियम प्रोसेसिंग को स्थगित कर दिया। आपको बता दें कि हर साल प्रीमियम प्रोसेसिंग के लिए वीजा आवेदनों की संख्या तय की जाती थी।

H1-B वीजा एक नॉन-रेसिडेंशियल वीजा है जिससे अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले उन व्यवसायो के लिए विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति की अनुमति मिलती है। तकनीकि क्षेत्र की कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर वर्ष हजारों की संख्या में दक्ष लोगों की नियुक्ति के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।
H1-B वीजा की लेटेस्ट अनाउंसमेंट 1 अक्टूबर 2018 से शुरु हो रहे नए अमेरिकी वित्त वर्ष 2019 के लिए है। सभी H1-B वीजा आवेदनों की प्रीमियम प्रोसेसिंग का स्थगन 10 सितंबर 2018 तक खत्म होने की उम्मीद है। USCIS ने कहा है कि इस दौरान वह उन H1-B वीजा आवेदनों की प्रीमियम प्रोसेसिंग के आग्रह स्वीकार करता रहेगा, जो वित्त 2019 की ऊपरी सीमा से मुक्त है।
एजेंसी का कहना है कि सीमा के अंदर H1-B वीजा आवेदनों की प्रीमियम प्रोसेसिंग दोबारा शुरु करने या प्रीमियम प्रोसेसिंग से जुड़े अन्य अपडेट से पहले हम लोगों को सूचना देंगे। USCIS का कहना है कि प्रीमियम प्रोसेसिंग पर अस्थाई तौर पर रोक लगाई तो गई है, लेकिन अगर कोई आवेदक मानदंड पूरा करता हो तो वह वित्त वर्ष 2019 के आवेदन प्रक्रिया तेज करने का आग्रह कर सकता है। प्रीमियम प्रोसेसिंग पर अस्थाई रोक से H1-B वीजा प्रोसेसिंग का कुल समय कम करने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
