सेंसेक्‍स और निफ्टी में जारी है गिरावट, विदेशी बाजारों में नरमी

सोमवार को भारी गिरावट के चलते आज भी मार्केट में कहीं कोई रौनक नजर नहीं आ रही है। घरेलू बाजारों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 75 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 32,848 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 28 अंक यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,066 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Sensex Down 75 Points Nifty Around 10080

अगर बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप की तो यहां पर भी दबाव नजर आ रहा है। बीएई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.5 प्रतिशत गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडैकस में 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.6 प्रतिशत लुढ़का है।

तो वहीं मेटल, फार्मा, बैंकिंग, रियल्‍टी, कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स और पावर शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.25 प्रतिशत गिरकर 24,180 के स्‍तर पर करोबार कर रहा है। निफ्टी के मेटल इंडैकस 1.5 प्रतिशत और फार्मा इंडेक्‍स में 1.25 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बात करें दिग्‍गज शेयरों की तो वेदांता, सिप्‍ला, अरविंदो फार्मा, भारती एयरटेल, यस बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक 6.4-1 प्रतिशत तक गिरे हैं। तो वहीं अदानी पोर्ट्स, भारती इंफ्राटेल, इंडियाबुल्‍स हाउसिंग, इंफोसिस, बजाज ऑटो, हीरो मोटो और एचडीएफसी 1.2-0.3 प्रतिशत बढ़े हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+