कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में थोड़ा हरियाली देखने को मिली। एक ओर जहां एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली तो वहीं भारतीय बाजार आज गर्म नजर आ रहा है। शरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स 92.97 अंक यानी की 0.28 प्रतिशत बढ़कर 33,268.97 पर और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 20 अंक यानी कि 0.20 प्रतिशत चढ़कर 10,215.35 पर खुला।
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
आज के टॉप गेनर्स हैं वेदांजा, डॉ रेड्डीज लैब्स, भारती एयरटेल, महिंद्रा एडं महिंद्रा, सन फार्मा, लार्सन और एचडीएफसी। तो वहीं टॉप लूजर्स की बात करें तो इसमें बीपीसीएल, एचसीएल टेक, एचपीसीएल, एशियन पेंट्स, हीरो, मोटोकॉर्प, कोल इंउिया और विप्रो हैं।
एशियाई बाजारों में गिरावट
एशियाई बाजारों में आज गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 285 अंक यानी 1.3 प्रतिशत गिरकर 21,392 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 204 अंक यानी 0.7 प्रतिशत लुढ़कर 31,298 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी 41 अंक यानी 0.4 प्रतिशत टूटकर 10,193 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कोरियाई बाजार
तो वहीं कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.6 प्रतिशत गिरा है, जबकि स्ट्रटे्स टाइम्स में करीब 0.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। ताइवान इंडेक्स 23 अंक यानी कारीब 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 11,005 के स्तर पर करोबार कर रहा है।
कल होगी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक
पिछले शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की खबरों का शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ा था। जिसकी वजह से शुक्रवार को शेयर बाजार में 510 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई थी। आपको बता दें कि इस सप्ताह मंगलवार और बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक होनी है। जिसके फैसलों का असर बाजार पर पड़ सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
